Khabarwaad CrimeDesk: इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली 22 साल की लड़की का उसके ही दोस्तों ने फिरौती के लिए अपहरण कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में शिवम फुलावले, सागर जाधव और सुरेश इंदौर को गिरफ्तार किया है. युवती लातूर से पुणे स्टडी के लिए आई हुई थी.
पुणे में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही एक लड़की, जो 30 मार्च की रात को लापता हो गई थी के मामले में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस ने बताया कि उसके कॉलेज के साथी सहित तीन युवाओं ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, जांच से पता चला कि उसकी हत्या के बाद, हमलावरों ने उसके सेल फोन का उपयोग करके उसके माता-पिता से 9 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी.
Read Also: बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, कहा- बिजली नहीं तो वोट नहीं
अपहरण के बाद रिहाई के लिए 9 लाख रुपए के फिरौती की मांग
पुलिस ने मृतक की पहचान महाराष्ट्र के लातूर जिले के हरंगुल गांव की मूल निवासी भाग्यश्री सूर्यकांत साइड (22) के रूप में की है. वह वाघोली में जी एच रायसोनी कॉलेज में कंप्यूटर साइंस में बीई कर रही थी. भाग्यश्री 30 मार्च को रात 9 बजे के आसपास विमान नगर में फीनिक्स मॉल गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी और जब उसके माता-पिता ने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका सेल फोन भी उपलब्ध नहीं था. उसके माता-पिता पुणे आए और विमानतल पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इस बीच, उसकी मां के मोबाइल फोन पर बेटी की रिहाई के लिए नौ लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गयी.
Read Also: लाखों भारतीय यूजर्स पर मंडरा रहा Cyber fraud खतरा, डार्क वेब पर लीक हुआ boAt का डेटा
अपहरण और जबरन वसूली की प्राथमिकी पुलिस ने की दर्ज
इसके बाद विमानतल पुलिस स्टेशन में अपहरण और जबरन वसूली की प्राथमिकी दर्ज की गई. वरिष्ठ निरीक्षक आनंद खोबरे के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने मामले में तलाशी अभियान चलाया. पीड़ित लड़की के बैंक खाते से किए गए वित्तीय लेनदेन की जांच के बाद, पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान शिवम फुलवाले, सागर जाधव और सुरेश इंदुरे के रूप में हुई, जिनकी उम्र लगभग 20 साल के आसपास है. पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने तीन लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की और कहा कि उन्होंने लड़की के माता-पिता से रंगदारी मांगने से पहले 30 मार्च को ही उसकी हत्या कर दी थी.




