नई दिल्ली। भारतीय सेना ने 143 टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC 143) के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों के लिए है। चयनित उम्मीदवारों का प्रशिक्षण इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) में लगभग 12 महीने चलेगा।
वैकेंसी विवरण
- सिविल इंजीनियरिंग: 08 पद
- कंप्यूटर साइंस: 06 पद
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग: 02 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग: 06 पद
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग: 06 पद
- मिसलेनियस इंजीनियरिंग स्ट्रीम: 02 पद
शैक्षणिक योग्यता
सिविल, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल में इंजीनियरिंग की डिग्री अनिवार्य है। उम्मीदवार को IMA में प्रशिक्षण शुरू होने की तारीख से 12 सप्ताह के भीतर अपनी डिग्री प्रस्तुत करनी होगी।
शारीरिक योग्यता मानक
- 2.4 किमी दौड़
- 40 पुशअप्स
- 6 पुलअप्स
- 30 सिटअप्स
- 30 स्क्वैट्स
- 10 लंजेस
- तैराकी का ज्ञान अनिवार्य
आयु सीमा
- न्यूनतम: 20 वर्ष
- अधिकतम: 27 वर्ष
- जन्म तिथि: 1 जुलाई 1999 से 30 जून 2006 के बीच
वेतन और भत्ते
- ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड: ₹56,400 प्रति माह
- ट्रेनिंग के बाद वेतन: ₹1,77,500 प्रति माह (अन्य भत्तों के साथ)
चयन प्रक्रिया
- शॉर्टलिस्टिंग और SSB इंटरव्यू
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- सेल्फ-अटेस्टेड आवेदन फॉर्म
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट
- इंजीनियरिंग डिग्री/प्रोविजनल डिग्री और सभी सेमेस्टर की मार्कशीट
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार joinindianarmy.nic.in पर जाकर Officer Entry Apply/Login पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन के बाद Apply Online पर क्लिक कर, टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के Apply लिंक के माध्यम से आवेदन करें।




