Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    बीजापुर पुलिस की बड़ी सफलता, झारखंड के 8 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

    July 29, 2026

    सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, कैशलैस चिकित्सा सुविधा योजना जल्द होगी लागू

    July 29, 2026

    22 डिप्टी रेंजरों का रेंजर पद पर प्रमोशन, देखें लिस्ट…

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बीजापुर पुलिस की बड़ी सफलता, झारखंड के 8 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर
    • सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, कैशलैस चिकित्सा सुविधा योजना जल्द होगी लागू
    • 22 डिप्टी रेंजरों का रेंजर पद पर प्रमोशन, देखें लिस्ट…
    • गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद
    • उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे का शिकार हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती
    • विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न
    • मुख्यमंत्री साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत
    • छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 4 नए मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को मंजूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 30
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » नर्मदापुरम और सीहोर में जीएसटी विभाग की छापेमारी, टैक्स अनियमितताओं की जांच

    नर्मदापुरम और सीहोर में जीएसटी विभाग की छापेमारी, टैक्स अनियमितताओं की जांच

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 17, 2025 मध्यप्रदेश No Comments2 Mins Read

    इछावर। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम और सीहोर जिलों में स्टेट जीएसटी विभाग ने छापेमार कार्रवाई की। भोपाल से पहुंची टीमों ने नर्मदापुरम में एक फर्म तथा सीहोर में सीमेंट-सरीया कारोबारी के ठिकानों पर दबिश दी। टैक्स संबंधी अनियमितताओं की शिकायत पर यह कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में दस्तावेजों और स्टॉक की गहन पड़ताल चल रही है।

    नर्मदापुरम के माखन नगर रोड स्थित बाबा जी सक्का इंटरप्राइजेज पर पांच सदस्यीय जीएसटी टीम ने छापा मारा। कंप्यूटराइज्ड रिकॉर्ड सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारिक क्षेत्र में हलचल मच गई।

    सीहोर के बिजली घर चौराहा स्थित मैसर्स खेमचंद मदनलाल मामाजी चूने वाले के प्रतिष्ठान पर एक दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम ने दोपहर में दबिश दी। टीम में महिला अधिकारी भी शामिल थीं। सीमेंट और सरीया के स्टॉक की जांच के साथ बिल, वाउचर, खरीद-बिक्री रजिस्टर तथा अन्य दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान की सामान्य गतिविधियां कुछ समय के लिए प्रभावित रहीं।

    सूत्रों के अनुसार, टीम ने स्टॉक और दस्तावेजों का मिलान कर कंप्यूटराइज्ड रिकॉर्ड की भी जांच की। कुछ सदस्य प्रतिष्ठान संचालक के पुत्र को साथ लेकर उनके निवास तथा अन्य स्थानों पर भी जांच कर रहे हैं।

    कार्रवाई गोपनीय रखी गई है तथा अधिकारी कोई जानकारी साझा नहीं कर रहे। खबर लिखे जाने तक कोई ठोस अनियमितता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच देर शाम तक जारी रहने की संभावना है। जांच पूरी होने के बाद यदि कोई गड़बड़ी मिली तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    गुरु चुनने में न करें जल्दबाजी, योग्य गुरु न मिले तो शिव को मानें गुरु: पंडित प्रदीप मिश्रा

    किसान आंदोलन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का बयान, बोले- जनता और किसानों दोनों के हितों का रखेंगे ध्यान

    किसानों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी, बातचीत के लिए बनी मंत्री समिति : सीएम डॉ. मोहन यादव

    एमपी कैबिनेट ने खोला विकास का खजाना: IT, हॉकी, सिंचाई और मिशन शक्ति समेत कई प्रस्ताव मंजूर

    बलराम कृषि महोत्सव में CM डॉ. मोहन यादव की घोषणाओं की बौछार, किसानों को ₹3300 करोड़ ट्रांसफर

    मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौगात, अतिथि शिक्षकों को 10 CL देने का निर्णय

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.