Har GharTiranga: भारत इस बार अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, और इस अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ की धुन फिर से सुनाई दे रही हैं, जो लोगों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर ले जाने और उसे फहराने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। हर साल की तरह भारत परंपरा को बनाए रखते हुए, इस अभियान को 9 से 15 अगस्त तक तीसरी बार चलाया जा रहा है।
Read Also- सीएम मोहन यादव ने किया ध्वजा रोहण, बोले- 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं…
Har GharTiranga: हर घर तिरंगा अभियान का नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, जिसमे उन्होंने जनता से इस अभियान में शामिल होने को कहा। PM मोदी ने स्वंत्रता दिवस के इस अभियान Har GharTiranga को यादगार बनाने की गुहार लगाई साथ ही कहा की “मैं अपनी प्रोफाइल पिक्चर बलद रहा हूं, आप सभी से भी ऐसा करने के लिए कह रहा हूं। साथ ही दिए गए इस लिंक पर क्लिक करके सेल्फी सांझा करें। https://harghartiranga.com
Read Also- सीएम साय ने पुलिस परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी…देखें Photos
क्या है Har Ghar Tiranga
Har GharTiranga: देश की आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘Har Ghar Tiranga’ अभियान चलाया जा रहा है। इस साल 15 अगस्त 2024 तक मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 9 अगस्त 2024 से हो चुकी है, जो अगले 6 दिन तक चलेगा। इस अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इसकी अभियान की शुरुआत 22 जुलाई 2022 में भारत सरकार की ओर से की गई थी। हर साल यह अभियान 13 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलता है। इस अभियान के दौरान लोगों से अपील की जाती है कि वह अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराएं।




