बलरामपुर। जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के चिरई घाट में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।
जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. हादसे में 3 युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
SUICIDE NEWS: 9 वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, कमरे में फंदे से लटकते मिला शव, परिवार में पसरा मातम
जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान फूलसाय कोटपाली निवासी खेलसाय और भंडारी जगिमा पटना निवासी के रूप में हुई है. तीनों शादी के लिए लड़की देखकर सबाग से लौट रहे थे, तभी ये दर्दनाक हादसा हो गया. मामले में शंकरगढ़ पुलिस मर्ग कायम कर अज्ञात पिकअप वाहन की तलाश में जुट गई है.
अफ्रीकन ट्रस्ट ने भारत को सौंपी महात्मा गांधी की धरोहर, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी जानकारी




