गरियाबंद। जिले में पिकअप और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 9 अन्य लोग घायल हुए हैं. घायलों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है.
पिकअप और कार की आमने-सामने टक्कर : 1 की मौत, 9 घायल, इलाज जारी
जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा टोनही नाला के पास मंगलवार को हुआ. पिकअप वाहन में 10 से 12 लोग सवार थे, जो छुरा से भिरालाट बारात जा रहे थे. वहीं कार में चार लोग बीजापुर से रायगढ़ की ओर यात्रा कर रहे थे. टोनही नाला के पास दोनों वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आमने-सामने भिड़ंत हो गई. फिलहाल, पुलिस मामला दर्ज कर पूरे ममले की जांच कर रही है.
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर दर्दनाक हादसा : पिता और बेटी की मौत, खराब सड़क बना काल




