Health Department Inspection: राजधानी में रविवार को नगर पालिक निगम ने मरीन ड्राइव में लगभग एक दर्जन खानपान की दुकानों का निरीक्षण किया। यहां खाद्य दुकानों में साफ सफाई और किचन में गंदगी मिली। वहीं कई दुकानों का गुमास्ता लाइसेंस भी नहीं था। इस पर नगर निगम ने इन दुकानों पर 1 लाख 8 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
Read Also- जुआ खेलते कांग्रेस पार्षद, सरपंच और जपद सदस्य समेत 22 जुआरी गिरफ्तार, लाखों नगदी और 7 कार जब्त
Health Department Inspection:नगर निगम जोन क्रमांक 3 के राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निवेश विभाग की संयुक्त टीमों ने तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव की लगभग एक दर्जन खाद्य दुकानों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य दुकानों के किचन और दुकान में गंदगी पाई गई। कई दुकानों में नियमानुसार अनुज्ञप्ति, गुमास्ता लाइसेंस भी नहीं मिला।
Read Also- जिले के झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई तेज, 45 क्लीनिक सील
Health Department Inspection: निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण दस्तावेज नहीं मिलने पर मोमोस अड्डा संचालक पर 30 हजार रुपए , किचन में गंदगी, डिस्पोजल, अपशिष्ट खाद्य सामग्री मिलने पर सीप एंड बाइट के संचालक पर 30 हजार रुपए, सम्पूर्ण दस्तावेज नहीं मिलने पर मद्रासी ग्रिल के संचालक पर 25 हजार रुपए, डोसा जंक्शन पर 15 हजार रुपए, क्रीम एंड स्टोन में अपशिष्ट खाद्य सामग्री मिलने पर 3 हजार रुपए , लिट्टी चोखा और डेली स्पेशल नाम से सड़क पर कब्जा जमाकर अवैध रूप से व्यवसायरत दो ठेला के संचालकों पर 5-5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
.




