Khabarwaad Durg Desk: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार शाम एक बस हामदसे का शिकार हो गई। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 पहुंच चुकी है। मरने वालों की पहचान हो गई है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी कर्मचारी डिस्टिलरी कंपनी में काम करते थे और काम के बाद वापस घर लौट रहे थे। हादसा रात करीब साढ़े आठ बजे कुम्हारी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरी गांव के पास हुई,
Read Also: कुम्हारी बस हादसे में 13 लोगों की मौत! सांसद विजय बघेल पहुंचे अस्पताल
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लगभग 40 लोगों से भरी बस सड़क से फिसलकर 40 फीट गहरी मुरम खदान में गिर गई. मुरम एक प्रकार की मिट्टी है, जिसका उपयोग निर्माण के लिए किया जाता है.
सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर दुख जताया. सीएम ने लिखा, ‘दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई. इस दुर्घटना में कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है.
Read Also: जबड़ा फटा ..पैर के नाखून निकले..खून से लथपथ हालत में जंगल में मिला भालू का शव
मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं. दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है. मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.





