टीवी से बॉलीवुड और ओटीटी तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकीं हिना खान ने 4 जून को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत की। इस शादी की खास बात यह रही कि हिना ने इसे बेहद निजी और सादगीपूर्ण अंदाज में संपन्न किया, जिसके बारे में लोगों को तब पता चला जब एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मच गई और हिना का ब्राइडल लुक चर्चा का विषय बन गया।
छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन, दूरस्थ अंचल के स्कूलों के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
हिना खान ने अपनी शादी के लिए चुना एक बेहद खूबसूरत ओपल ग्रीन रंग की रॉ सिल्क साड़ी, जिसे मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने खास तौर पर डिजाइन किया था। इस रॉयल लेकिन सटल साड़ी में जरदोजी और गोटा वर्क के साथ पारंपरिक बुनाई का अनूठा संगम देखने को मिला। साड़ी की बॉर्डर पर हल्के लाल रंग की डिटेलिंग ने इसमें ट्रेडिशनल टच जोड़ा, वहीं ओपल ग्रीन रंग ने पूरे आउटफिट को एक मॉडर्न और एलिगेंट लुक दिया।
बेंगलुरु स्टेडियम हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, 11 की मौत, 33 घायल
हिना के ब्राइडल अटायर में जो सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित कर रहा था, वह था हल्के गुलाबी रंग का स्कैलप्ड घूंघट। यह घूंघट उनके पूरे लुक में एक ड्रीमी और फेयरीटेल जैसा एहसास जोड़ता है। बारीक जरदोजी की कढ़ाई और गोटा डिटेलिंग ने साड़ी को न केवल रिच टेक्सचर दिया, बल्कि उसमें भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक भी दिखाई।
हिना खान के इस साधारण लेकिन बेहद ग्रेसफुल ब्राइडल लुक को उनके फैन्स और फैशन एक्सपर्ट्स से खूब सराहना मिल रही है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि परंपरा और आधुनिकता का मेल सही तरीके से किया जाए तो लुक को स्टाइल स्टेटमेंट में बदला जा सकता है। हिना की शादी और उनका आउटफिट अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, और उनके फैंस इस खूबसूरत पल का जमकर जश्न मना रहे हैं।




