Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, May 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में लगातार धर्मांतरण का हिंदू संगठन कर रही विरोध, सूरजपुर में फिर चक्काजाम

    छत्तीसगढ़ में लगातार धर्मांतरण का हिंदू संगठन कर रही विरोध, सूरजपुर में फिर चक्काजाम

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 16, 2024 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    Khabarwaad Surajpur. देश में लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से धर्मांतरण का मामला जोर पकड़ने लगा है। हिन्दू संगठनों के द्वारा लगातार अलग-अलग जिले में इसका विरोध किया जा रहा है। इस मामले को लेकर कल सूरजपुर जिले में तीन घंटे तक हिंदू संगठनों के द्वारा हाइवे पर चक्काजाम किया गया था।

    दरअसल, 4 फरवरी को सूरजपुर जिले के दर्रिपारा में चंगाई सभा का आयोजन किया गया था धर्मांतरण का आरोप लगाकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। मामले में पुलिस ने चंगाई सभा आयोजित करने वाले 4 लोगों पर धारा 107, 16 के तहत प्रतिबंधात्म कार्रवाई की थी। वहीं अन्य लोगों पर कार्रवाई नहीं करने पर चक्काजाम की चेतावनी हिंदू संगठनों ने 12 फरवरी को दी थी। अंबिकापुर-बनारस मुख्यमार्ग पर दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे हिंदूवादी संगठन के लोगों ने मुख्यमार्ग पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर प्रतापपुर एसडीएम दीपिका नेताम, एसडीओपी पुलिस अरुण नेताम और नायब तहसीलदार राधेश्याम तिर्की मौके पर पहुंचे।

    इस मामले में थाना प्रभारी नीलिमा तिर्की पर ठोस कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर उन्हें हटाने की मांग पर आंदोलनकारी अड़े रहे। कार्रवाई करने के आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ कर धरना प्रदर्शन और चक्काजाम समाप्त किया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एसडीओपी अरुण नेताम को चंदौरा थाने में ज्ञापन भी सौंपा गया है। जिसमें चंगाई सभा की आड़ में चंदौरा थाना क्षेत्र के दवनकरा दर्रीपारा, सेमरा खुर्द, सिंघरी, मटीगड़ा और अन्य गांवों में लोगों को झूठे चमत्कार दिखाकर और प्रलोभन देकर उनका मतांतरण करने का आरोप लगाया है। इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

    इधर, इसी मंगलवार को दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर क्षेत्र स्थित ERID के एक चर्च में मंगलवार रात कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि इस दौरान छत्तीसगढ़ बजरंग दल कार्यकर्ता घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और चर्च के पास्टर को कोतवाली ले गई। इसके बाद रात करीब 11.30 बजे मसीही समाज के सैकड़ों लोग दुर्ग कोतवाली पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। थाने के घेराव की सूचना पर दूसरे थानों की फोर्स भी पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से लोगों को शांत कराया, लेकिन वे कार्रवाई की मांग पर अड़े थे।

    मसीही समाज ने छत्तीसगढ़ बजरंग दल की पदाधिकारी ज्योति शर्मा और प्रफुल्ल पटेल सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। आरोप लगाया कि बजरंग दल का पुलिस साथ दे रही है। हालांकि CSP ने उन लोगों को समझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh में यहां धर्मांतरण करने वालों के लिए जारी हुआ फरमान devbaloda में 5 परिवारों का ईसाई धर्म में धर्मांतरण narayanpur में धर्मांतरण के खिलाफ रैली ईसाई मिशनरी के लोगों पर धर्मांतरण के आरोप उच्चतम न्यायालय जबरन धर्मांतरण क्या bastar में तेजी से हो रहा धर्मांतरण? क्या chhattisgarh में धर्मांतरण की खबर सच्ची? क्या बस्तर में तेजी से हो रहा धर्मांतरण? धर्मांतरण धर्मांतरण कानून यूपी ईसाई मिशनरी धर्मांतरण लालच देकर धर्मांतरण हरियाणा धर्मांतरण विरोधी कानून
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.