Khabarwaad Raipur: : छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की कार्रवाई पर गृह मंत्री अमित शाह की ओर से बयान जारी किया गया है.उन्होंने कहा, “आज छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गये हैं. इस ऑपरेशन को अपनी जाँबाज़ी से सफल बनाने वाले सभी सुरक्षाकर्मियों को बधाई देता हूँ और जो वीर पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ.”। “नक्सलवाद विकास, शांति और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम देश को नक्सलवाद के दंश से मुक्त करने के लिए संकल्पित हैं.” “सरकार की ऑफ़ेंसिव नीति और सुरक्षा बलों के प्रयासों के कारण आज नक्सलवाद सिमट कर एक छोटे से क्षेत्र में रह गया है. जल्द ही छत्तीसगढ़ और पूरा देश पूर्णतः नक्सल मुक्त होगा
Read also: कांकेर मुठभेड़ में मारे गए 29 माओवादी, CM का दावा बड़े नक्सली वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे माओवादी
मुठभेड़ में 29 माओवादी मारे गए
छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित कांकेर में पुलिस ने एक मुठभेड़ में 29 माओवादी मारे गए हैं. मुठभेड़ की इस घटना में सुरक्षाबलों के तीन जवान भी घायल हुए हैं. इससे पहले पुलिस ने 18 माओवादियों के मारे जाने का दावा किया था.
Read also: नक्सलियों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, मारे गए 29 नक्सलियों के शव लाए गए जिला मुख्यालय
पुलिस के अनुसार, कांकेर के छोटेबेटिया इलाके में मंगलवार की दोपहर संदिग्ध माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ की ये घटना ऐसे समय में हुई है, जब बस्तर में 19 अप्रैल को लोकसभा के लिए मतदान होने हैं और माओवादियों ने चुनाव बहिष्कार की अपील की है.




