Khabarwaad Raipur: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान 29 माओवादी मारे गए हैं। वहीं तीन जवान घायल भी हो गए हैं। इस मामले पर सीएम का बयान सामने आया है।
Read also: कांकेर मुठभेड़ में घायल जवानों को लाया गया रायपुर , निजी अस्पताल में इलाज जारी, अब से कुछ देर में हॉस्पिटल पहुचेंगे डिप्टी सीएम विजय शर्मा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, ‘इस बार भी वे बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश में थे जिसे सीमा सुरक्षा बल के जवानों और पुलिस ने नाकाम कर दिया। हमारी सरकार ने माओवादी आतंकवाद से प्रभावित क्षेत्र में नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से विकास सुनिश्चित किया है। इस योजना के माध्यम से हम सरकार की सभी सुविधाओं को संवेदनशील क्षेत्र में एक-एक घर तक पहुंचाना चाहते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर को नक्सल मुक्त करने का संकल्प लिया है। बस्तर में शांति बहाली की दृष्टि से यह बड़ी सफलता है। सरकार चाहती है कि वो लोग वार्ता के लिए तैयार हों और विकास की मुख्यधारा से जुड़ें।’




