आरंग. नेशनल हाईवे 53 पर भयानक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। यह घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के उमरिया के पास हुई है।
गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों को मिली सफलता, दो ईनामी नक्सली गिरफ्तार, महिला भी शामिल
जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार XUV कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर ट्रक से टकरा गई.हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. क्रेन की मदद से शवों को निकाला जा रहा है. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं. दुर्घटनाग्रस्त XUV कार का नंबर CG 04 NQ 5063 है. शव के शत-विक्षत होने से अभी तक मृतकों की शिनाख्ती नहीं हो पाई है. कार के टायर फटने से दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है.




