Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    36 घंटे बाद NTPC कोरबा की 3 यूनिट बहाल, 1200 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू

    September 5, 2026

    लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से किया गया सम्मानित

    September 5, 2026

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 36 घंटे बाद NTPC कोरबा की 3 यूनिट बहाल, 1200 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू
    • लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से किया गया सम्मानित
    • 11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना
    • प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग के नाम पर मारपीट, दो छात्र गंभीर रूप से घायल
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में हुए भावुक
    • भाजपा ओबीसी मोर्चा का सम्मेलन 7 सितंबर को, CM साय करेंगे प्रबुद्धजनों का सम्मान
    • इलेक्ट्रिकल खराबी से NTPC कोरबा की सातों यूनिट बंद, एक-एक कर चालू करने की तैयारी
    • जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन सफल: जंगल से नक्सलियों का विशाल डम्प बरामद, भारी मात्रा में हथियार-विस्फोटक सामग्री जब्त

    सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन सफल: जंगल से नक्सलियों का विशाल डम्प बरामद, भारी मात्रा में हथियार-विस्फोटक सामग्री जब्त

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 1, 2025 बस्तर संभाग No Comments2 Mins Read
    सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन सफल: जंगल से नक्सलियों का विशाल डम्प बरामद, भारी मात्रा में हथियार-विस्फोटक सामग्री जब्त

    आशीष पदमवार. बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना पामेड़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एफओबी काउरगुट्टा इलाके में कोबरा 208 बटालियन के जवानों ने सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों का छिपाया हुआ भारी डम्प बरामद किया है। यह सामग्री ग्राम कंचाल के घने जंगलों में जमीन के भीतर गड्ढा खोदकर छिपाई गई थी। माना जा रहा है कि नक्सली इन विस्फोटकों और हथियारों का इस्तेमाल सुरक्षाबलों पर बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए करने वाले थे, लेकिन जवानों की मुस्तैदी से उनकी साजिश विफल हो गई।

    बरामद सामग्री में शामिल –

    • विस्फोटक : गन पाउडर, आरडीएक्स, बीजीएल सेल व राउंड, कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक व नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, पटाखे, इम्प्रोवाइज्ड तीर बम, ग्रेनेड व क्रिस्टल शुगर।
    • हथियार व औज़ार : रायफल बैनट, आयरन चिम्टा, आयरन रॉड, आयरन कटर।
    • बिजली व वायरिंग उपकरण : बैटरी, लिथियम बैटरी, सोलर इन्वर्टर, स्पूल वायर, कॉपर वायर।
    • स्टोरेज व धातु सामग्री : स्टील कंटेनर, प्लास्टिक ड्रम, स्टील पाइप, स्टील प्लेट, स्टील तार व अन्य सामान।
    • वर्दी व कपड़े : माओवादी वर्दी, कोबरा पैटर्न कॉम्बैट ड्रेस, पिट्ठू बैग, लाल-हरे कपड़े व वेलक्रो।

    सघन सर्चिंग जारी
    जानकारी के अनुसार, कोबरा 208 बटालियन के जवान नियमित गश्त पर निकले थे। इसी दौरान उन्हें जंगल में संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले और तलाशी लेने पर जमीन में गड्ढा खोदकर छिपाई गई यह सामग्री मिली। बरामद सभी सामान को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा बलों ने आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान तेज कर दिया है, ताकि नक्सलियों की किसी भी नई गतिविधि को समय रहते नाकाम किया जा सके।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bijapur news bijapur news in hindi bijapur news live news bijapur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित: शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, 28 जिलों में अलर्ट; कोरबा में 17 सेमी बारिश

    जगदलपुर में कर्मचारी कल्याण समिति के 3 करोड़ के गबन मामले में एक और प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

    रविवार को कई जिलों में बारिश के आसार, तेज हवा और आकाशीय बिजली का अलर्ट

    दंतेवाड़ा में तिरंगा यात्रा का जोश, डिप्टी CM विजय शर्मा ने 211 वीर बलिदानी जवानों को किया नमन

    पुलिस मैदान रायपुर में CM साय करेंगे ध्वजारोहण, प्रदेश के अन्य जिलों में मंत्रियों-सांसदों को मिली कमान

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.