Surguja Crime News : छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवजात को खेत में जिंदा दफनाने की कोशिश की गई। यह घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पेटला कोयलापानी की है। नवजात के रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता से उसे बचाया और उसकी जान बच गई।
Read Also- स्वामी आत्मानंद स्कूल में नशे में धुत शिक्षक जमीन पर बेसुध हो कर गिरा, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
Surguja Crime News : मिली जानकारी के अनुसार, यह बच्चा कुछ ही घंटे पहले पैदा हुआ था और उसे जीवन के लिए संघर्ष करना पड़ा। ग्रामीणों ने तुरंत बच्चे को सीतापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ. एम निकुंज ने बताया कि नवजात को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और उसकी स्थिति अब स्थिर है। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।




