Mahasamund Latest News : महासमुंद जिले के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल भंवरपुर में एक शिक्षक शौकत अली को शराब के नशे में सुध-बुध खोने पर शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। स्कूल परिसर में ही शराब के नशे में बेहाल पड़े इस शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद विभाग ने इस घटना का संज्ञान लिया।
Read Also- छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को न्यू ईयर का गिफ्ट, सरकार ने ट्रेवल अलाउंस सीधे तीन गुना बढ़ाया
Mahasamund Latest News : वायरल वीडियो में शिक्षक शौकत अली शराब के नशे में बेहोश हालत में दिखाई दे रहे थे, जिससे मामला गंभीर हो गया। इसके बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू की, और जांच प्रतिवेदन के आधार पर संचालनालय लोक शिक्षण ने शौकत अली का निलंबन आदेश जारी कर दिया। निलंबन के दौरान शिक्षक शौकत अली का मुख्यालय अब जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय महासमुंद होगा। साथ ही, निलंबन अवधि में उसे जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किए जाने का भी निर्णय लिया गया है।
देखें आदेश की कॉपी





