CG government hikes travel Allowance: छत्तीसगढ़ सरकार ने नववर्ष की शुरुआत में लाखों कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों के मासिक भत्तों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, कर्मचारियों के यात्रा भत्ते की दरों में तीन गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है।
Read Also- भाजपा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति विवाद पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बयान, कहा- संगठन में महिलाओं को मिलेगी जिम्मेदारी
CG government hikes travel Allowance: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह बढ़ोतरी कर्मचारियों के कार्य में सुधार लाने के लिए की गई है, जिससे उनकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। नए आदेश के अनुसार, राजस्व निरीक्षकों, विक्रय अमीन, सहायक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (ग्राम सेवक), सहायक विस्तार अधिकारी, पशु चिकित्सा क्षेत्र सहायक और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के हैंड पंप तकनीशियनों को उनके मासिक यात्रा भत्ते में वृद्धि की गई है। अब उन्हें 350 रुपये की जगह 1,200 रुपये प्रति माह भत्ता मिलेगा।
Read Also- ‘दोस्त, मार्गदर्शक और दार्शनिक’, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को सोनिया गांधी ने कुछ ऐसे किया याद
CG government hikes travel Allowance: साथ ही, जिला और तहसील स्तर के राजस्व विभाग के भृत्य, जमादार, वन विभाग और राजस्व विभाग के चेन मैन, न्यायिक और वाणिज्यिक कर विभाग के प्रोसेस सर्वर, और ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत पटवारियों का भत्ता 300 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। यह संशोधन कर्मचारियों के कार्य में सुधार और बेहतर प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए किया गया है।




