KHABARWAAD CRIME DESK. मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक बार फिर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां चरित्र संदेह में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। यह पूरा मामला बरगवां थाना के जोबगढ़ का है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है, वहीं पुलिस मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बता दे कि बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम जोबगढ़ निवासी एक 30 वर्षीय महिला की उसी के पति ने धारदार हथियार पैसुल से हमला कर गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या का कारण आरोपी पति पत्नि के चरित्र संदेह करता था। घटना की सूचना मिलते ही बरगवां टीआई विद्या वारिधि तिवारी घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम जोबगढ़ निवासी कुंती बियार पति चरकू बियार उम्र 30 वर्ष को आरोपी पति चरकू ने देर रात आक्रोश में आकर धारदार हथियार से गला रेत कर निमर्म हत्या कर दी। मृतिका के तीन बच्ची एवं एक पुत्र भी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके वारदात पर बरगवां पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।




