Khabarwaad Raipur. छत्तीसगढ़ केडर के आईएएस सोनमणि बोरा को सेंट्रल डेपुटेशन से वापस भेजा जा रहा है। केंद्र सरकार ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया। बोरा के वापस लौटने के बाद प्रदेश में दो प्रमुख सचिव हो जाएंगे। अभी तक केवल निहारिका बारीक़ ही एकमात्र प्रमुख सचिव थी।
सोनमणि बोरा छत्तीसगढ़ केडर के 1999 बैच के आईएएस ऑफिसर है। वह सेंट्रल में लैंड मैनेजमेंट के जॉइंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।




