आशीष पदमवार@बीजापुर। जिले के पामेड़ थाना क्षेत्रान्तर्गत नए सुरक्षा कैम्प की स्थापना के बाद से चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् 29 जनवरी को कोबरा की संयुक्त टीम तुमरेल की ओर अभियान पर निकली थी।अभियान के दौरान दिनांक 30 जनवरी को संयुक्त टीम ने तुमरेल के जंगल में माओवादियों के द्वारा चट्टानों के बीच में छुपा कर रखे गए IED बनाने के उपकरण बरामद किया गया।
सुरक्षाबलो द्वारा क्षेत्र में की गई सघन सर्चिंग में नक्सलियों द्वारा डम्प कर रखे गए 10 क्विंटल यूरिया, IED बनाने की सामग्री, डेटोनेटर, माओवादी काली वर्दी एवं अन्य सामग्री बरामद किया गया।
कैम्प स्थापना के बाद से क्षेत्र में माओवादियों के विरूद्ध अभियान तेज किया गया है। इसके पूर्व में कोमटपल्ली में माआवेादियों का डम्प बरामद किया गया था, जिसमें बीजीएल एवं हथियार बनाने की सामग्री एवं अन्य उपकरण बरामद किये गये थे।सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद सामग्री को सुरक्षित नष्ट किया गया है।




