Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात

    August 3, 2026

    गर्मी-उमस से राहत के संकेत, छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना

    August 3, 2026

    सूरजपुर में चलती ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात
    • गर्मी-उमस से राहत के संकेत, छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना
    • सूरजपुर में चलती ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
    • रायपुर ग्रामीण पुलिस का सत्यापन अभियान: 600 किरायेदारों के दस्तावेजों की जांच, 6 संदिग्धों से पूछताछ
    • छत्तीसगढ़ में 1.45 लाख से ज्यादा मामलों की क्लोजर रिपोर्ट लंबित, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
    • सीएम डॉ. मोहन यादव का फैसला: भवन अधिभोग उल्लंघन मामलों की जांच करेगी समिति, तब तक कार्रवाई पर रोक
    • 2024 बैच के IFS प्रशिक्षु अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग, वन विभाग ने जारी किए पदस्थापना आदेश
    • हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी: शोकसभा के कारण न्यायिक कार्य पूरे दिन स्थगित करना उचित नहीं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Monday, August 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » 50 साल से ज्यादा है उम्र तो तुरंत छोड़ दें ये आदत, वरना बढ़ जाएगा ब्लड शुगर

    50 साल से ज्यादा है उम्र तो तुरंत छोड़ दें ये आदत, वरना बढ़ जाएगा ब्लड शुगर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 6, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    Blood Sugar Level Maintain
    Blood Sugar Level Maintain

    Blood Sugar Level Maintain: डायबिटीज एक क्रोनिक बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं। इसे सिर्फ मैनेज किया जा सकता है। इस बीमारी की चपेट में आने के बाद कई अन्य बीमारियां भी शरीर को पकड़ सकती है।

    आजकल इनएक्टिव लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से हर उम्र के लोग डायबिटीज (Diabetes) की चपेट में आ रहे हैं। इसमें उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है, जो कई तरह के खतरे बढ़ाता है। 50 साल से ज्यादा उम्र में यह बीमारी ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में इस उम्र में आते-आते अपनी कुछ आदतों को तुरंत छोड़ देना चाहिए, ताकि ब्लड शुगर मेंटेन रहे और परेशानियों से बच जाएं।

    50 की उम्र में कितना होना चाहिए ब्लड शुगर लेवल
    NIH के अनुसार, ब्लड शुगर लेवल नियमित तौर पर चेक करते रहना चाहिए। टाइप 2 डायबिटीज वालों को दिन में कई बार अपने ब्लड शुगर लेवल की जांच करनी पड़ती है। नॉर्मल ब्लड शुगर का लेवल (Blood Sugar Level) 90 से 100 mg/dl तक होना चाहिए। 50 से 60 साल की उम्र में खाली पेट ब्लड शुगर का लेवल 90 से 130 mg/dl, खाने के बाद 140 mg/dl और रात में सोने से पहले 150 mg/dl से कम ही होना चाहिए।

    कौन सी आदतें छोड़ दें

    1. डाइट को लेकर लापरवाही
    50 की उम्र में आपको अपनी डाइट को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। इसका पूरा ध्यान रखना चाहिए। खानपान में जरा सी भी गड़बड़ी ब्लड शुगर के स्तर में उतार-चढ़ाव बढ़ा सकता है। इसलिए हेल्दी डाइट ही लें। ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, नट्स और सीड्स को खाने में जरूर शामिल करें।

    Read Also-   खाली पेट पिएं किशमिश का पानी, हड्डियों को मिलेगी मजबूती, बूस्ट होगा इम्यून सिस्टम

    2. वजन न बढ़ने दें
    डायबिटीज में वजन बढ़ने की समस्याएं हो सकती हैं। 50 साल के बाद वजन बढ़ भी सकता है। ऐसे में वेट मैनेजमेंट करते रहना चाहिए। ऐसी कोई चीज नहीं करनी चाहिए, जो वजन को बढ़ा दे। हेल्दी लाइफस्टाइल ही फॉलो करें।

    3. चीनी या मीठी चीजें न खाएं
    चीनी और मीठे पदार्थों में उच्च मात्रा में शुगर होता है, जो ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है। इसके अलावा प्रोसेस्ड फूड्स खाने से भी ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में इन चीजों से परहेज करना चाहिए।

    4. इनएक्टिव लाइफस्टाइल
    अगर आपकी उम्र 50 साल से ज्यादा हो रही है और आप इनएक्टिव लाइफस्टाइल जी रहे हैं तो तुरंत अपनी इस आदत को छोड़ दें, वरना ब्लड शुगर बढ़ जाएगा। नियमित व्यायाम ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसलिए रोजाना एक्सरसाइज करें।

    5. तनाव न लें, नींद पूरी करें
    तनाव ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है। 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को तनाव को कम करने के लिए योग, ध्यान या अन्य उपाय अपनाने चाहिए।  इसके अलावा नींद की कमी नहीं होने देना चाहिए। इस उम्र के लोगों को रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    blood sugar blood sugar levels high blood sugar how to maintain a healthy blood sugar level how to maintain blood sugar how to maintain blood sugar levels how to maintain your blood sugar
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    ‘मलेरिया से एक भी मौत न हो, यही लक्ष्य’ : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

    मानसून में बढ़ा स्टमक फ्लू का खतरा, NCDC ने जारी किया अलर्ट

    छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.