दंतेवाड़ा: जिले के धुर प्रभावित नक्सल इलाके में 3ते इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। तीनों ने लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर ये कदम उठाया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में दो महिला नक्सली भी शामिल है।
इनमें 3 लाख की इनामी नक्सली मासे माड़वी समेत दो और एक लाख की इनामी माओवादी भी शामिल है। सभी नक्सलियों ने एसपी गौरव रॉय के समक्ष सरेंडर किया है।
बता दें कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करने का ऐलान किया है। इस ऐलान के साथ ही प्रदेश में नक्सल कार्रवाई तेज हो गई है।
सुरक्षाबलों को लगातार सफलता मिल रही है। हाल ही में हुए मुठभेड़ में 15 से ऊपर नक्सली मारे गए। जिमें 1 करोड़ का नक्सली भी शामिल था।




