IND vs ENG 3rd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। इंग्लिश टीम में एक बदलाव किया गया है, जिसमें जेमी ओवर्टन की जगह टॉम बैंटन को शामिल किया गया है। वहीं, भारतीय टीम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को विश्राम दिया गया है, जबकि वरुण चक्रवर्ती चोटिल हैं। कुलदीप यादव प्लेइंग XI में वापसी कर रहे हैं, और अर्शदीप सिंह तथा वॉशिंगटन सुंदर को भी मौका मिला है।
Read Also- भारत vs इंग्लैंड का तीसरा वनडे आज अहमदाबाद में, पहली बार भिड़ेंगी दोनों टीमें, अर्शदीप और पंत को मिल सकता है मौका
IND vs ENG 3rd ODI: भारत ने पहले दो वनडे मैचों में इंग्लैंड को 4-4 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। यह मुकाबला 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिहाज से महत्वपूर्ण है, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा अपनी परफेक्ट टीम के कॉम्बिनेशन की तलाश करेंगे। अहमदाबाद में भारत ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के रूप में खेला था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। यह स्टेडियम में वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड और भारत का पहला आमना-सामना है।
Read Also- IPL 2025 को लेकर BCCI ने लिया बड़ा फैसला, पहली बार ICC के इन नियमों का होगा पालन
प्लेइंग XI
IND vs ENG 3rd ODI: भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह।
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), बेन डकेट, फिल सॉल्ट, जो रूट, हैरी ब्रूक, टॉम बैंटन, लियम लिविंगस्टन, गस एटकिंसन,साकिब महमूद, आदिल राशिद और मार्क वुड।




