IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट आज से बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है, क्योंकि वह पांच मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे है। अगर भारत को सीरीज में वापसी करनी है तो इस मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
हालांकि एजबेस्टन का मैदान भारतीय टीम के लिए अब तक भाग्यशाली नहीं रहा है। 143 साल पुराने इस ऐतिहासिक मैदान पर भारत को अब तक एक भी टेस्ट जीत नहीं मिली है। ऐसे में इतिहास को बदलने की बड़ी चुनौती कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम के सामने होगी।
Read Also- पुलिस न जादूगर है, न भगवान – बेंगलुरु भगदड़ पर ट्रिब्यूनल सख्त, RCB को ठहराया जिम्मेदार
बुमराह की उपलब्धता पर फैसला टॉस के समय
IND vs ENG 2nd Test: मैच की पूर्व संध्या पर कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर अंतिम फैसला टॉस के दौरान लिया जाएगा। टीम मैनेजमेंट अभी उनकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। अगर बुमराह पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, तो उनकी जगह तेज गेंदबाज आकाश दीप को मौका दिया जा सकता है।
टीम इंडिया में हो सकते हैं कई बदलाव
पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम प्लेइंग-11 में कुछ बदलावों के साथ उतर सकती है। डेब्यू मैच में फ्लॉप रहे साई सुदर्शन को बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया जा सकता है, ताकि टीम का संतुलन बेहतर हो। इसके अलावा नीतीश रेड्डी और आकाश दीप जैसे युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिलने की संभावना है।
Read Also- ICC ने बदले क्रिकेट के 6 बड़े नियम: टेस्ट में ओवर शुरू करने को 60 सेकंड की सीमा, 2 चेतावनियों के बाद कटेंगे 5 रन
टीम के 18 सदस्यीय स्क्वॉड में से 11 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने एजबेस्टन में आज तक एक भी टेस्ट नहीं खेला है, ऐसे में अनुभव की कमी भी भारत के लिए चिंता का विषय हो सकती है।
मैच डिटेल्स
- मुकाबला: भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट
- तारीख: 2 से 6 जुलाई 2025
- स्थान: एजबेस्टन स्टेडियम, बर्मिंघम
- टॉस: दोपहर 3:00 बजे
- मैच शुरू: दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
भारत की संभावित प्लेइंग-11:
IND vs ENG 2nd Test: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह / आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं
पहले टेस्ट में शानदार जीत दर्ज करने वाली इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतरेगी। कप्तान बेन स्टोक्स ने अपनी विजेता टीम पर ही भरोसा जताया है।
Read Also- क्रिकेटर यश दयाल मुश्किल में, महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप, सीएम पोर्टल पर पहुंचा मामला
इंग्लैंड की प्लेइंग-11:
IND vs ENG 2nd Test: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।




