Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पुलिस न जादूगर है, न भगवान – बेंगलुरु भगदड़ पर ट्रिब्यूनल सख्त, RCB को ठहराया जिम्मेदार

    पुलिस न जादूगर है, न भगवान – बेंगलुरु भगदड़ पर ट्रिब्यूनल सख्त, RCB को ठहराया जिम्मेदार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 1, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    Bengaluru stampede RCB
    Bengaluru stampede RCB

    बेंगलुरु। Bengaluru stampede RCB: चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में 4 जून को हुई भगदड़ की घटना में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) ने मंगलवार को अपने आदेश में RCB को इस हादसे के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी जबकि दर्जनों लोग घायल हुए थे।

    CAT ने कहा कि RCB ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की जीत के बाद बेंगलुरु में अचानक जश्न का आयोजन किया और इसका ऐलान सोशल मीडिया पर बिना किसी पूर्व अनुमति के कर दिया। आदेश में कहा गया कि इस अघोषित ऐलान के कारण स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पुलिस को सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका।

    Read Also-  निष्क्रिय राजनीतिक दलों पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ के कई दलों को कारण बताओ नोटिस जारी

    बिना अनुमति किया गया आयोजन
    Bengaluru stampede RCB: CAT के अनुसार, RCB ने न तो पुलिस से इस आयोजन की अनुमति ली और न ही उन्हें इसकी जानकारी दी। सोशल मीडिया पर अचानक किए गए पोस्ट से हजारों की संख्या में प्रशंसक स्टेडियम के बाहर इकट्ठा हो गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। ट्रिब्यूनल ने कहा कि पुलिस के पास महज 12 घंटे का समय था, जो इतने बड़े आयोजन के लिए बिल्कुल नाकाफी था।

    पुलिस का बचाव, अधिकारी को राहत
    न्यायाधिकरण ने बेंगलुरु पुलिस का बचाव करते हुए कहा, “पुलिसकर्मी भी इंसान होते हैं, न कि भगवान या जादूगर जिनके पास अलादीन का चिराग हो।” CAT ने स्पष्ट किया कि अचानक मिली सूचना के चलते पुलिस को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।

    Read Also-  Hero Vida VX2 Electric Scooter आज भारतीय बाजार में हुआ लॉन्च

    इसके साथ ही, ट्रिब्यूनल ने आईपीएस अधिकारी विकास कुमार के निलंबन को भी रद्द कर दिया। विकास कुमार हादसे के वक्त बेंगलुरु वेस्ट जोन के इंस्पेक्टर जनरल और एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस के पद पर कार्यरत थे और स्टेडियम की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनके पास थी। केंद्र सरकार ने हादसे के दो दिन बाद उन्हें निलंबित कर दिया था, लेकिन CAT ने इस निलंबन को गलत करार देते हुए आदेश दिया कि यह अवधि उनकी सेवा में जोड़ी जाएगी।

    आगे की कार्रवाई पर नजर
    Bengaluru stampede RCB: अब यह देखना होगा कि इस आदेश के बाद RCB और आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किस दिशा में आगे बढ़ती है। इस घटना ने बड़े आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था और पूर्व अनुमति की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bengaluru stampede bengaluru stampede case bengaluru stampede news rcb stampede bengaluru stampede in bengaluru
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Big Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर सुरक्षा एजेंसियां तैनात

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.