Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कल भारत में लॉन्च होगा Oppo K14 Lite

    September 15, 2026

    CGPSC घोटाला: प्रश्नपत्र लीक से लेकर करोड़ों की वसूली तक, ED ने बोरघरिया की भूमिका पर किए बड़े दावे

    September 15, 2026

    ऑनलाइन सट्टे पर जांजगीर पुलिस का बड़ा प्रहार, मास्टर एडमिन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कल भारत में लॉन्च होगा Oppo K14 Lite
    • CGPSC घोटाला: प्रश्नपत्र लीक से लेकर करोड़ों की वसूली तक, ED ने बोरघरिया की भूमिका पर किए बड़े दावे
    • ऑनलाइन सट्टे पर जांजगीर पुलिस का बड़ा प्रहार, मास्टर एडमिन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
    • PM आवास पर भूपेश-विजय की बहस के बीच सामने आए सरकारी आंकड़े
    • नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों पर शिकंजा, 5 लाख की धोखाधड़ी में आरोपी गिरफ्तार
    • ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की शुभकामनाओं के साथ सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प का बने प्रतीक : मुख्यमंत्री साय
    • 117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 15
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » निष्क्रिय राजनीतिक दलों पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ के कई दलों को कारण बताओ नोटिस जारी

    निष्क्रिय राजनीतिक दलों पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ के कई दलों को कारण बताओ नोटिस जारी

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 1, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    निष्क्रिय राजनीतिक दलों पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई
    निष्क्रिय राजनीतिक दलों पर चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई

    रायपुर/नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने देशभर के निष्क्रिय पंजीकृत अप्रमाणित राजनीतिक दलों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने बताया है कि देश के 345 ऐसे पंजीकृत राजनीतिक दल चिन्हित किए गए हैं जिन्होंने वर्ष 2019 से बीते छह वर्षों के दौरान न तो किसी भी चुनाव में भाग लिया है और न ही उनके सक्रिय कार्यालय अस्तित्व में पाए गए हैं।

    Read Also-  1 जुलाई से रेलवे के 7 बड़े नियमों में बदलाव, जानिए नए नियम नहीं तो हो सकती है परेशानी

    निर्वाचन आयोग ने इन दलों को सूची से हटाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। इस प्रक्रिया के तहत छत्तीसगढ़ में भी कई ऐसे दलों की पहचान की गई है जिन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया है और सुनवाई का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

    सुनवाई के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी इन दलों को डीलिस्ट (सूची से बाहर) करने संबंधी प्रतिवेदन भारत निर्वाचन आयोग को भेजेंगे। अंतिम निर्णय आयोग द्वारा लिया जाएगा।

    Read Also-  रेरा ने बिना पंजीकरण के 136 प्रोजेक्ट संचालित करने वाले बिल्डरों को जारी किया नोटिस

    छत्तीसगढ़ के इन दलों को भेजा गया है नोटिस:

    • छत्तीसगढ़ एकता पार्टी
      पता: 182/2, वार्ड नंबर 08, बड़े पदरमुड़ा रोड, जमगहन, तहसील मालखरौदा, जिला जांजगीर-चांपा
    • छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा
      पता: पोस्ट ऑफिस दल्ली राजहरा, जिला दुर्ग
    • छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी
      पता: रामानुजगंज रोड, संजय पार्क के सामने, अंबिकापुर
    • छत्तीसगढ़ संयुक्त जातीय पार्टी
      पता: बजरंग नगर, तात्यापारा वार्ड, रायपुर
    • छत्तीसगढ़ विकास पार्टी
      पता: A-12, फ्लैश विहार, न्यू पुरैना, पोस्ट रविग्राम, रायपुर
    • पृथक बस्तर राज्य पार्टी
      पता: 8, सीनियर H.I.G., सेक्टर-3, शंकर नगर, रायपुर
    • राष्ट्रीय आदिवासी बहुजन पार्टी
      पता: प्लॉट नंबर 4, पुष्पक नगर, जुनवानी रोड, भिलाई, जिला दुर्ग
    • राष्ट्रीय मानव एकता कांग्रेस पार्टी
      पता: गुरुद्वारा के पीछे, स्टेशन रोड, रायपुर
    • राष्ट्रीय समाजवादी स्वाभिमान मंच
      पता: प्लॉट नंबर 33/34, लक्ष्मी नगर, रिसाली, भिलाई, जिला दुर्ग

    राजनीतिक दलों का पंजीकरण और आयोग की निगरानी
    भारत में किसी भी राजनीतिक दल का पंजीकरण लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29A के अंतर्गत किया जाता है। एक बार पंजीकृत होने के बाद दलों को आयकर छूट समेत कई विशेष सुविधाएं मिलती हैं।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला: पूर्व मंत्री लखमा ने कोर्ट में जताई नाराजगी, बोले- मैं आतंकवादी या पाकिस्तानी नहीं

    चुनाव आयोग का कहना है कि पंजीकृत अप्रमाणित राजनीतिक दलों की नियमित समीक्षा जरूरी है ताकि निष्क्रिय, अस्तित्वहीन या फर्जी गतिविधियों में संलिप्त दलों को समय रहते सूची से हटाया जा सके। आयोग के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य चुनावी व्यवस्था की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना है, ताकि राजनीतिक दलों का पंजीकरण केवल वैध और सक्रिय राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित रहे तथा इसका किसी भी प्रकार से दुरुपयोग न हो सके।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh ka news chhattisgarh news chhattisgarh news live chhattisgarh news today chhattisgarhi news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CGPSC घोटाला: प्रश्नपत्र लीक से लेकर करोड़ों की वसूली तक, ED ने बोरघरिया की भूमिका पर किए बड़े दावे

    ऑनलाइन सट्टे पर जांजगीर पुलिस का बड़ा प्रहार, मास्टर एडमिन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

    PM आवास पर भूपेश-विजय की बहस के बीच सामने आए सरकारी आंकड़े

    नुआखाई समृद्ध कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और अन्नदाता के परिश्रम का उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों पर शिकंजा, 5 लाख की धोखाधड़ी में आरोपी गिरफ्तार

    ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की शुभकामनाओं के साथ सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प का बने प्रतीक : मुख्यमंत्री साय

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.