स्पोर्ट्स डेस्क। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपनी 10वीं टेस्ट शतकीय पारी पूरी की। इस समय भारत ने अपनी पहली पारी में 4 विकेट पर 518 रन बना लिए हैं। गिल 129 रन और ध्रुव जुरेल 44 रन की नाबाद पारियों के साथ खेल रहे हैं।
खेल के दूसरे सत्र में भारत को तीसरा विकेट गिरा, जब नीतीश कुमार रेड्डी (43) को जायडन सील्स ने कैच लिया। इससे पहले नीतीश ने पहले दिन केएल राहुल (38) और साई सुदर्शन (87) को भी आउट किया था।
भारत के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने शानदार 175 रन बनाए, लेकिन कप्तान शुभमन गिल की गलती के कारण रनआउट हो गए। जायसवाल ने आज का खेल 173 रन से शुरू किया था।
Read Also- IPL Mini Auction भारत में 13 से 15 दिसंबर के बीच, टीमों को 15 नवंबर तक देनी होगी रिटेंशन लिस्ट
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
वेस्टइंडीज: तेगनारायण चंद्रपॉल, जोन कैम्पबेल, एलिक एथनाज, रोस्टन चेज (कप्तान), शाई होप, टेविन इमलाक (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, खैरी पीयर, जोमेल वारिकन, एंडरसन फिलिप, जैडन सील्स।




