IND Vs ZIM Team India Squad :टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच 5 टी20 मैच खेले जाएंगे. जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव हुआ है, नितिश रेड्डी (Shivam Dube Replaced Nitish Reddy:) की जगह अब शिवम दुबे टीम में शामिल हो गए हैं. BCCI ने हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे के लिए IPL 2024 में धमाल मचाने वाले नितीश रेड्डी को भी टीम में शामिल किया था. अब BCCI ने नई स्टेटमेंट जारी किया है, जिसमें बताया कि नितीश रेड्डी की जगह शिवम दुबे सीरीज में खेलेंगे।
Read Also ; नगरीय निकाय के प्लेसमेंट कर्मचारी संघ ने की उप मुख्यमंत्री साव को सौंपा ज्ञापन, सीधे पेमेंट देने की रखी मांग
बता दें नितीश रेड्डी ने IPL 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 303 रन बनाए और 3 विकेट भी चटकाए थे. उन्हें इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन अवार्ड मिला था और उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम में चुना गया था. दूसरी ओर शिवम दुबे ने भी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है, फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेल रहे हैं, जहां उन्होंने अब तक 7 मैचों में 106 रन बनाए हैं. पिछले 2 मुकाबलों के प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि उनकी फॉर्म वापस आई है।
Read Also : ज्वेलरी शॉप में काम करने वाली युवती ने की आत्महत्या..
इस दिन से खेला जाएगा भारत-जिम्बाब्वे सीरीज?
भारत के जिम्बाब्वे दौरे की शुरुआत 6 जुलाई से शुरू होगी और दोनों टीमों के बीच 14 जुलाई तक 5 टी20 मैच खेले जाएंगे.
India’s updated squad: Ꮪhubman Gill (Captain), Yashasvi Jaiswal, Ruturaj Gaikwad, Abhishek Sharma, Rinku Singh, Sanju Samson (WK), Dhruv Jurel (WK), Riyan Parag, Washington Sundar, Ravi Bishnoi, Avesh Khan, Khaleel Ahmed, Mukesh Kumar, Tushar Deshpande, Shivam Dube.




