रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के हनुमान मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी सड़क हादसे में घायल हो गए थे…हालत में सुधार न होने पर 5 दिन बाद उन्हें रायपुर रेफर किया गया..लेकिन राजधानी पहुंचने से पहले 37 वर्षीय अमित कुमार प्रसाद ने दम तोड़ दिया..जबकि हादसे में घायल पत्नी और 2 साल के बच्चे का इलाज रायगढ़ के जिंदल अस्पताल में जारी है।
नग्न हालत में मिला नाबालिग का शव : जंगल में महुआ बीनने गई थी, धारदार हथियार से वार, पुलिस ने जताई रेप के बाद हत्या की आशंका
जानकारी के मुताबिक मृतक अमित कुमार प्रसाद बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले थे…जो कि जिले के कुनकुरी में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में सीनियर बीडीएम के पद पर कार्यरत थे….18 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी पर परिवार के साथ बाइक पर हनुमान मंदिर और राम टेकरी दर्शन को गए थे..शाम को वापस लौटने के दौरान ईशा क्लिनिक के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने ओवरटेक के दौरान बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
अटारी वाघा बॉर्डर से 191 पाकिस्तानी नागरिक भेजे गए पाकिस्तान, 287 भारतीय लौटे वापस
हादसे में अमित के सिर, हाथ-पांव में चोट में चोटें आई तो बच्चे आयांश का हाथ फ्रैक्चर होने के अलावा प्रीति सिंह का कंधा भी चोटिल हुआ। घटना स्थल पर तड़प रहे मियां-बीवी और बच्चे को कुनकुरी के ही अस्पताल ले जाने पर प्राथमिक उपचार करने वाले डॉक्टर्स ने उन्हें 19 अप्रैल को रायगढ़ रेफर कर दिया। 19 अप्रैल को अमित, प्रीति और आयांश को कुनकुरी से रायगढ़ के ओपी जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।




