KHABARWAAD NATIONAL DESK. आईपीएल के 17 वें सीजन की शुरुवात 22 मार्च से होने वाली है, इस बार की आगामी IPL 2024 के लिए सभी 10 टीमों ने कमर कस ली है। ऐसे में देश-विदेश के क्रिकेट प्रेमियों को आईपीएल मुकाबले शुरू होने का इन्तजार है।
IPL 2024 में पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 22 मार्च को रात आठ बजे खेला जायेगा. देखा जाए तो IPL 2024 के आगामी सीजन में तीन कप्तानों की अग्नि परीक्षा होगी। ये कप्तान हैं- ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल। ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तानी करेंगे। वहीं श्रेयस अय्यर के कंधों पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का जिम्मा होगा। जबकि इस बार शुभमन गिल गुजरात टाइटन्स (GT) की कप्तानी करते नजर आयेंगे।
https://x.com/BCCI/status/1768857063243776156?s=20
सबसे पहले ऋषभ पंत की बात करें तो, दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह सुकून की बात है ऋषभ इस आईपीएल सीजन में भाग ले पाएंगे। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की हालिया मेडिकल रिपोर्ट में इस विकेटकीपर बल्लेबाज को फिट घोषित कर दिया गया था। ऐसा लग रहा था कि ऋषभ पंत को फिट होने में लगभग दो साल लगेंगे और वह आईपीएल 2024 में भी भाग नहीं ले पाएंगे, लेकिन उन्होंने 14 महीने में ही पूरी रिकवरी कर ली।
श्रेयस की फिटनेस संदेह के दायरे में!
बल्लेबाज श्रेयस अय्यर हालिया समय में बैक इंजरी से जूझते नजर आये थे. मुंबई-विदर्भ के बीच हुए रणजी ट्रॉफी फाइनल में वह चौथे एवं पांचवें दिन फील्डिंग करने नहीं उतरे थे। उस मैच में मुंबई की दूसरी पारी में श्रेयस ने 95 रन बनाए, जहां उनकी बैक इंजर उभर आई थी।
हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि श्रेयस IPL के शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं। श्रेयस यदि दुर्भाग्यवश कुछ मैचों से बाहर होते हैं तो नीतीश राणा को कप्तानी करना होगा, जो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए किसी झटके से कम नहीं होगा। यदि श्रेयस पूरे IPL सीजन के लिए उपलब्ध भी रहते हैं तो भी उनकी असरदार वापसी पर प्रश्नचिह्न बना रहेगा।
https://x.com/KKRiders/status/1769405046825857488?s=20




