KHABARWAAD SPORTS DESK. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में आज मुंबई इंडियंस (MI) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा। आईपीएल के 17वें सीजन का 25वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले का टॉस 7:00 बजे होगा।
इस सीजन में मुंबई का यह पांचवां और बेंगलुरु का छठा मैच है। टीम मुंबई पिछले 4 मैचों में से 1 ही जीत हासिल की है, बांकी 3 मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं RCB को पिछले पांच 5 में से केवल 1 मैच में जीत मिली और बाकी 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। बेंगलुरु के भी दो पॉइंट्स हैं। MI रन रेट सही होने की वजह से पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर और RCB 9वें नंबर पर है।
Read Also- IPL 2024 के इस मैच पर छाए संकट के बादल
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला जेराल्ड कूट्जी और जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर : आकाश मधवाल।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, रीस टॉप्ली, मयंक डागर, यश दयाल और मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर : महिपाल लोमरोर।




