KHABARWAAD SPORTS DESK. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 68वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। चेन्नई ने इंग्लैंड लौट चुके मोईन अली की जगह मिचेल सैंटनर को मौका दिया है।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज शाम आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि, चिन्नास्वामी देश के उन चुनिंदा स्टेडियम में से एक है, जहां की ड्रेनेज सिस्टम काफी बेहतर है। यहां पर बारिश के आंधे बाद मैच को शुरू किया जा सकता है।
आज के मुकाबले में CSK और RCB के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है। CSK जीतती हैं तो प्ले ऑफ में आसानी से पहुंच जाएगी। वहीं RCB को कम से कम 18 रनों से जीतना होगा। यदि RCB 17 रन या उससे कम अंतर से जीतती है, तो कम नेट रन रेट के आधार पर बाहर हो जाएगी।




