KHABARWAAD SPORTS DESK. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना लखनऊ सुपरजाइंट्स (LSG) से होगा। लीग का 15वां मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।
RCB का इस सीजन यह चौथा मैच होगा। टीम को दो में हार और महज एक में जीत मिली। दूसरी ओर LSG का यह सीजन में तीसरा मैच रहेगा, टीम को एक में जीत और एक में ही हार मिली है। पॉइंट्स टेबल में लखनऊ छठे और बेंगलुरु 9वें नंबर पर है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, अल्जारी जोसेफ/लॉकी फर्ग्यूसन, मयंक डागर, यश दयाल और मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर : सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार व्यशक, कर्ण शर्मा।
लखनऊ सुपरजायंट्स: निकोलस पूरन (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, देवदत्त पडिक्कल, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोयनिस, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, मयंक यादव और यश ठाकुर।
इम्पैक्ट प्लेयर : केएल राहुल।




