रायपुर। वनरक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी का मामला छत्तीसगढ़ में एक बड़ा विवाद बनकर उभरा है, जिसमें पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि वनरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताएं की गईं और कैम्पा योजना के तहत भी भ्रष्टाचार हुआ है। यह मामला तब सामने आया, जब वन विभाग द्वारा 1,500 पदों के लिए शारीरिक परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 4.25 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
Accident: अंतागढ़ मार्ग पर टला बड़ा हादसा : अनियंत्रित वाहन नदी में गिरी, वाहन चालक समेत एक व्यक्ति घायल
ननकीराम कंवर ने हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स वी. श्रीनिवास राव पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। इसके बाद, केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इस मामले की जांच के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र लिखकर जांच और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।




