CRIME NEWS: रायपुर के तिल्दा-नेवरा थाना अंतर्गत ग्राम बेमता में एक सिर कुचली हुई लाश पुलिस ने बरामद की है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय राजू भट्ट के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह नया रायपुर स्थित सिंचाई विभाग कर्मचारी है।
बताया जा रहा है; राजू भट्ट की हत्या के पहले उसे शराब पिलाया गया और फिर सिर पर बड़े से पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई और खार में ही उसे छोड़कर आरोपी वहां से फरार हो गए हैं।
हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक राजू भट्ट के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी जा चुकी है। इसके बाद से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। आस-पास मौजूद लोगों से घटना को लेकर जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि घटना को अंजाम देने वाला शख्स मृतक का करीबी हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को जल्द सुलझाने का दावा किया है।




