रायपुर. छत्तीसगढ़ में सुबह-सुबह आईटी की टीम ने दबिश दी है…ये कार्रवाई रायपुर, दुर्ग, भिलाई समेत बिलासपुर में छापामार कार्रवाई की है..इनमें राइस मिलर समेत अन्य ट्रेड से जुड़े कारोबारी शामिल हैं..जिनके ठिकानों पर जांच जारी है..टीम दस्तावेजों को खंगाल रही है..
.साथ ही बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है…टीम ने रायपुर के रामसागरपारा, राठौर चौक ,जवाहर मार्केट स्थित कारोबारियों के घर और ऑफिसों में दबिश दी है. बड़ी संख्या में आयकर विभाग के अधिकारी जांच में जुटे हैं.




