KHABARWAAD DURG. जिले के बड़े बिल्डर और बीजेपी नेता चतुर्भुज राठी के घर पर शनिवार को आईटी की छापेमारी की है। रायपुर आईटी टीम ने पुलगांव रोड पर महेश कॉलोनी स्थित उनके दफ्तर पर दस्तावेजों की जांच कर रही है। पुलिस के जवान मौजूद है।
जिस कार्यालय में आईटी के अधिकारियों ने दबिश दी है, वहां भाजपा नेता चतुर्भुज राठी की अमर इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, AIL-DRA और TAR CARPET Pvt Ltd का कार्यालय संचालित हो रहा है।
बताया जा रहा है कि इन 3 अलग-अलग कंपनियों के जरिए राठी ने इनकम टैक्स की चोरी की है। लेकिन अभी तक आंकड़ा सामने नहीं आया है। वर्तमान में आईटी के अधिकारी पूरे कार्यालय को सील कर कार्रवाई कर रहे हैं। शाम तक कुछ स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।




