Karwa Chauth 2025: पति-पत्नी के अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक करवा चौथ का पर्व इस वर्ष 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं इस दिन निर्जला उपवास रखकर अपने जीवनसाथी की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और दांपत्य सुख की कामना करेंगी।
Read Also- Dussehra 2025: जानें क्या रहेगा रावण दहन का मुहूर्त
सरगी से शुरू होगा व्रत
करवा चौथ का व्रत सुबह सरगी ग्रहण करने के बाद शुरू होता है। व्रतधारी महिलाएं पूरे दिन जल का त्याग करती हैं। शाम के समय करवा माता की पूजा की जाती है, जिसमें करवा, दीपक, अक्षत और सुहाग की विशेष सामग्री—सिंदूर, चूड़ियां, मांग टीका आदि शामिल होती हैं। इस वर्ष पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:57 बजे से 07:11 बजे तक रहेगा।
Read Also- आपकी ये बुरी आदतें जो घर में वास्तु दोष पैदा करती हैं
छत्तीसगढ़ में चंद्र उदय का समय
पूजा-अर्चना के बाद महिलाएं बेसब्री से चंद्रमा के उदय का इंतजार करती हैं। छत्तीसगढ़ में 10 अक्टूबर 2025 को चंद्र उदय का अनुमानित समय रात 08:13 बजे रहेगा। चंद्रमा को अर्घ्य देने और विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद ही महिलाएं अपने पति के हाथों से जल ग्रहण करके उपवास का पारण करेंगी।




