Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » अबूझमाड़ की बेटी खुशबू नाग ने रचा इतिहास, NPC वर्ल्ड वाइड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन

    अबूझमाड़ की बेटी खुशबू नाग ने रचा इतिहास, NPC वर्ल्ड वाइड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत कर छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 3, 2025Updated:June 3, 2025 trending No Comments3 Mins Read

    नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के सुदूर आदिवासी अंचल अबूझमाड़ की धरती से निकली 22 वर्षीय खुशबू नाग ने वह कर दिखाया है, जिसकी कल्पना भी कई लोग नहीं कर पाते। सीमित संसाधनों और संघर्षों के बीच पली-बढ़ी खुशबू ने NPC वर्ल्ड वाइड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर भारत और छत्तीसगढ़ का परचम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहराया है।

    नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इस प्रतिष्ठित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में दुनिया भर से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, लेकिन खुशबू ने अपने आत्मविश्वास, कठिन परिश्रम और अथक जज़्बे के दम पर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

    Read Also-  राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के NSUI से जुड़ें आदिवासी नेताओं से की मुलाकात

    संघर्षों से बनी चैंपियन
    खुशबू नाग एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता एक बढ़ई हैं और घर की आर्थिक स्थिति बहुत बेहतर नहीं रही। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बेहबेड़ा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से प्राप्त की और आगे चलकर आत्मानंद कॉलेज, नारायणपुर से B.Sc की पढ़ाई पूरी की। साल 2019 में एक बड़ा दुःख उनके जीवन में आया, जब कैंसर की वजह से उनकी मां का निधन हो गया। इस हादसे ने उन्हें भीतर तक तोड़ दिया, लेकिन उनके भाई ने उन्हें संभाला और मानसिक रूप से मजबूत बनने के लिए जिम जाने की सलाह दी।

    फिटनेस से मिली नई दिशा
    जैसे ही खुशबू ने जिम में कदम रखा, उन्हें खुद में एक नई ऊर्जा महसूस हुई। धीरे-धीरे उन्होंने फिटनेस को अपना जुनून बना लिया। इस दौरान कोच दिलीप यादव ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें प्रोफेशनल बॉडी बिल्डिंग की दुनिया से परिचित कराया।

    लगातार मेहनत और समर्पण के साथ खुशबू ने खुद को तैयार किया और फिर वही मेहनत रंग लाई जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।

    Read Also-  युक्तियुक्तकरण के विरुद्ध कांग्रेस करेंगी बड़ा आंदोलन, दीपक बैज ने कहा- सरकार युवाओं के साथ कर रही धोखा

    प्रेरणा बन रहीं हैं क्षेत्र की युवतियों के लिए
    आज खुशबू नारायणपुर के सिटी नाइट जिम में बतौर ट्रेनर काम कर रही हैं। वे न सिर्फ खुद को आगे बढ़ा रही हैं, बल्कि आसपास की लड़कियों को भी फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रही हैं।

    Read Also-  NSUI ने निकाली ‘भ्रष्टाचार’ की बारात, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में करोड़ों के घोटाले का आरोप

    आदिवासी बेटियों के लिए मिसाल
    खुशबू नाग की यह उपलब्धि आज हर उस लड़की के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों में भी बड़े सपने देखती है। अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र से निकलकर खुशबू ने यह साबित कर दिया कि अगर हौसले बुलंद हों, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं। छत्तीसगढ़ की इस होनहार बेटी ने पूरे प्रदेश और देश को गर्व का अहसास कराया है। उनके इस ऐतिहासिक कदम के लिए हर ओर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news chhattisgarh breaking news today chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.