Latest Breaking News in Kawardha: कवर्धा लगातार अपराधों की वजह से चर्चा में बना हुई है। इस कड़ी में एक सनकी युवक ने चाकू और पेंचकस मारकर चार युवकों पर हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की जान चली गई। मृत युवक के परिजन मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग करते हुए ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाश को रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
Latest Breaking News in Kawardha: जिले के सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के बाजार चारभाटा चौकी अंतर्गत ग्राम बिरनपुर खुर्द में शुक्रवार को सनकी युवक ने चाकू-पेंचकस से लोगों पर हमला कर दिया था। इसमें रोहित साहू गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अशोक साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था।
Read Also- बिरनपुर गांव में चाकूबाजी की घटना, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
Latest Breaking News in Kawardha: घटना के एक दिन बाद शनिवार को ग्रामीण रोहित साहू की लाश को राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इसके साथ ही आरोपी युवक को फांसी दी जाए।
ग्रामीणों के राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम किए जाने से गाड़ियों की दोनों तरफ लंबी कतार लग गई है। इसके साथ ही आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के बीच पुलिस-प्रशासन के लोग ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक समझौता नहीं हो पाया था।




