Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कान पकड़कर बोलवाया- जय श्रीराम, FIR की मांग, क्रिश्चियन मोर्चा के सम्मेलन से जुड़ा है विवाद, वीडियो रिकार्ड कर किया गया वायरल

    कान पकड़कर बोलवाया- जय श्रीराम, FIR की मांग, क्रिश्चियन मोर्चा के सम्मेलन से जुड़ा है विवाद, वीडियो रिकार्ड कर किया गया वायरल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 9, 2024 ब्रेकिंग न्यूज No Comments3 Mins Read
    Latest News in Ambikapur
    Latest News in Ambikapur

    Latest News in Ambikapur: अंबिकापुर में ब्राम्हण समाज के युवकों ने क्रिश्चियन समाज से जुड़े दो युवकों को जबरदस्ती जय श्रीराम बोलने के लिए मजबूर किया। युवकों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया एवं व्हाट्सअप ग्रुपों में वारयल कर दिया। मामले में एफआईआर के लिए युवकों ने अजाक थाने में आवेदन किया है। उरांव समाज ने मामले को लेकर सरगुजा एसपी को भी ज्ञापन सौंपा हैं।

    विवाद अंबिकापुर के रजवार भवन में 06 नवंबर को आयोजित क्रिश्चियन मोर्चा के सम्मेलन के बाद का है। शिकायतकर्ता देवचंद तिग्गा निवासी राजपुर एवं बालकिशुन लकड़ा निवासी कर्रा ने अजाक थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वे 06 नवंबर को अंबिकापुर में आयोजित राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के सम्मेलन में शामिल होने के लिए अंबिकापुर आए थे। विवाद के बाद उक्त सम्मेलन को बंद करा दिया गया था।

    Read Also-  संयुक्त राष्ट्र में सुधांशु त्रिवेदी ने पाकिस्तान को जमकर धोया, कहा- जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था… है और रहेगा

    ब्राम्हण व हिंदू समाज से जुड़े युवकों पर आरोप
    शिकायतकर्ता देवचंद तिग्गा एवं बालकिशनु लकड़ा ने बताया कि वे आयोजन स्थल रजवार समाज के भवन में शाम को कैटरिंग का काम कर रहे रसोइए से मिलने के लिए गए थे। मौके पर गंगापुर निवासी शैलेंद्र शर्मा अपने 25 अन्य साथियों के साथ पहुंचे। आरोप है कि शैलेंद्र शर्मा ने देवचंद तिग्गा को मोबाइल जबरदस्ती लेकर अपने पास रख लिया।

    शिकायत में बताया गया है कि शैलेंद्र शर्मा एवं साथियों ने दोनों युवकों को धमकाया कि वे धर्मांतरणक कराते हैं। उनकी बलि देकर उन्हें यहीं पर दफना देंगे। सरगुजा में कोई धर्मांतरण करेगा तो उसे चुन-चुनकर मौत के घाट उतार दिया जाएगा।

    Read Also-  वनरक्षक के 1484 पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट 16 नवंबर से, यहां से डाउनलोड करे एडमिट कार्ड

    वीडियो सोशल मीडिया में किया वायरल
    Latest News in Ambikapur:  थाने में दी गई शिकायत में युवकों ने बताया है कि शैलेंद्र शर्मा एवं साथियों ने धमकाते हुए कहा कि सनातन धर्म में वापस आने पर उनका स्वागत किया जाएगा। युवकों ने उन्हें कान पकड़कर जय श्री राम बोलने पर मजबूर किया एवं इसका वीडियो रिकार्ड कर लिया। उक्त वीडियो सोशल मीडिया एवं व्हाट्सअप गु्रपों में वायरल किया जा रहा है।

    वीडियो वायरल होने पर उरांव समाज दोनों युवकों के साथ आया एवं युवकों ने अजाक थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए आज आवेदन दिया है।

    राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के प्रदेश प्रभारी अरविंद कच्छप ने कहा कि रजवार समाज भवन में दो युवकों को डेढ़ घंटे तक बंधक बनाकर रखा एवं जातिगत गालियां देते हुए प्रताड़ित किया। दोनों युवकों से जय श्रीराम बोलवाया गया। आदिवासी समाज के लोगों से इस तरह का व्यवहार अनुचित है एवं मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।

    Read Also-  संकट में धान खरीदी: समिति के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, 14 नवंबर से शुरू होने वाली है खरीदारी

    ब्राम्हण समाज ने की है प्रतिबंध लगाने की मांग
    Latest News in Ambikapur:  राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के कार्यक्रम में ब्राम्हण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक बयान वक्ताओं ने दिया है। इसे लेकर ब्राम्हण समाज ने मोर्चा खोल दिया है। सरगुजा सर्व ब्राम्हण समाज के संयोजक आलोक दुबे ने राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा पर पूरे छत्तीसगढ़ में प्रतिबंध लगाने की मांग की है। ब्राम्हण समाज के संगठनों ने भी अपनी शिकायत की है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    ambikapur ambikapur latest news ambikapur news ambikapur news cg ambikapur news in hindi ambikapur news today ambikapur news video ambikapur today news latest news latest news in ambikapur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    जशपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 6 की मौत, 9 गंभीर घायल

    शराब के नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, फिर लाश को पानी टंकी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

    किराए के मकान में मिला 24 किलो गांजा, दो पुलिसकर्मी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

    गर्लफ्रेंड के साथ फॉरेस्ट गार्ड को नर्सरी में युवकों ने पकड़ा, डंडे-बेल्ट से की जमकर पिटाई

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.