Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    July 22, 2026

    NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    July 22, 2026

    पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय में बीएएसएलपी कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित, 10 अगस्त अंतिम तिथि…

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी
    • NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
    • पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय में बीएएसएलपी कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित, 10 अगस्त अंतिम तिथि…
    • PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत तेज, सीएम साय ने कांग्रेस को घेरा
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति
    • प्रशासनिक सेवा जनता की सेवा का माध्यम, पद नहीं: राज्यपाल रमेन डेका
    • साय कैबिनेट का बड़ा फैसला : तृतीय श्रेणी पदों की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 10% आरक्षण, खाद की सुचारू आपूर्ति के लिए बनेगी मंत्री-मंडलीय उप समिति
    • प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर- राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भारी बारिश से बस्तर संभाग में जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित, मकान गिरे, दंतेवाड़ा में डंकनी नदी का पुराना पुल डूबा

    भारी बारिश से बस्तर संभाग में जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित, मकान गिरे, दंतेवाड़ा में डंकनी नदी का पुराना पुल डूबा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 10, 2024 trending No Comments4 Mins Read
    Latest News in Jagdalpur
    Latest News in Jagdalpur

    Latest News in Jagdalpur:  पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश से बस्तर संभाग में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नालों के उफान पर आने से दक्षिण बस्तर का पड़ोसी राज्यों ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र से सोमवार रात से ही सड़क संपर्क बाधित है। बीजापुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 63 और 163 तथा सुकमा जिले से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-30 बाधित है। सैकड़ों वाहन मार्ग में फंस गए हैं। बारिश का असर सड़क मार्ग पर ही नहीं रेलमार्ग पर भी पड़ा है। किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन किरंदुल रेलखंड में भांसी-बचेली के बीच पेड़ के उखड़कर रेलमार्ग पर गिरने से सोमवार सुबह 5.30 से 10.30 बजे तक पांच घंटे बाधित रहा।

    Latest News in Jagdalpur:   भारी बारिश की संभावना को देखते हुए रेलवे द्वारा पहले ही दक्षिण बस्तर के किरंदुल तक जाने वाली दोनों यात्री ट्रेनों किरंदुल-विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस और पैसेंजर स्पेशल को 11 सितंबर तक दंतेवाड़ा में रद करने का निर्णय लिया जा चुका है। सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड में चक्का बुक्का नदी में बाढ़ से चिंतलनार गांव में पानी घुस गया है। यहां दो दर्जन से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

    Read Also- छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, कल शाम से हो रही झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया रेड अलर्ट

    चार जिलों में औसत से अधिक बारिश
    मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार बस्तर संभाग के चार जिलों सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर में औसत से अधिक बारिश रिकार्ड की जा चुकी है। कांकेर, कोंडागांव और बस्तर में औसत बारिश दर्ज की गई है।
    भारी बारिश से दंतेवाड़ा में जन जीवन अस्त-व्यस्त
    Latest News in Jagdalpur:   लगातार हो रही बारिश से दक्षिण बस्तर में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में नगर के बीच डंकनी नदी का पुराना पुल डूब गया। इस पुल के ऊपर करीब 3 फीट पानी बह रहा है। वहीं बैलाडीला व सुकमा को जोड़ने वाली सड़क पर भी पातररास व कुम्हाररास के बीच पुल के ऊपर से पानी बहने से मार्ग बाधित हो गया है। दंतेवाड़ा-कटेकल्याण मार्ग पर डुमाम नदी का गाटम पुल भी डूबा हुआ है। डंकनी नदी के बैक वाटर से बालपेट व बालूद गांव के निचले इलाकों में पानी भर आया है। जगह-जगह सड़क मार्ग बाधित होने से बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ज्यादातर यात्री बसें स्टैंड में ही खड़ी कर दी गई हैं। बारसूर-चित्रकोट मार्ग, सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग पर बस सेवाएं ठप हैं।

    ग्रामीण इलाकों में भारी नुकसान
    लगातार बारिश की वजह से ग्रामीण इलाकों में कई जगह सड़क बहने की सूचनाएं मिल रही हैं। भारी तबाही के बीच प्रशासनिक अमला बाढ़ आपदा प्रबंधन में जुटा हुआ है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। बारिश की यह स्थिति जारी रही तो अगले कुछ घंटों बाद काफी नुकसान हो सकता है।

    सुकमा के चिंतलनार में दो दर्जन मकान क्षतिग्रस्त
    जिले में भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है। ग्राम चिंतलनार में दो दर्जन से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके कारण कई परिवारों को बेघर होना पड़ा है। नदी-नालों में बाढ़ से आधा जिला चपेट में है। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से राहत शिविरों में शरण लेने को कहा गया है।

    सुकमा से ओडिशा को जोड़ने वाले मार्ग में झापरा पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर गीदम नाला और दुब्बाटोटा के पास पानी भरने से मार्ग अवरूद्ध है। इसके कारण सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। मुख्य मार्ग के साथ ही जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में भी सौ से अधिक गांव बारिश के कारण कट गए हैं।

    Read Also-  गौशाला में बछड़े की निर्मम हत्या, सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ाया आरोपी

    छिंदगढ़ के कोकराल पुल के उपर पानी आ गया है इससे ब्लाक मुख्यालय से कई गांवों का संपर्क बाधित है। कलेक्टर ने भारी बारिश को देखते हुए सोमवार को स्कूल और आंगनबाड़ियों में अवकाश घोषित किया था। सबरी नदी व चकाबुका नाला के उफान पर आने से नगर में भी पानी घुस गया है।

    राम मंदिर, मस्तान पारा, पावरास, भाजपा कार्यालय क्षेत्र में भी पानी भर गया है। रविवार को रात में छिंदगढ़ ब्लाक के चिंतलनार गांव को चकाबुका नदी ने घेर दिया। घरों में पानी घुस गया जिसके बाद लोगों ने पंचायत भवन में शरण ली।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    jagdalpur jagdalpur in hindi news jagdalpur latest news jagdalpur news jagdalpur news cg jagdalpur news hindi jagdalpur news in hindi jagdalpur news today latest news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    नारायणपुर के साथ बीजापुर उप जेल का होगा उन्नयन, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    एक करोड़ के दुर्घटना बीमा दावे में कथित गड़बड़ी, पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, अधिवक्ता की तलाश जारी

    राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार, छत्तीसगढ़ के चार संभागों में होंगे आयोजन

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.