Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » शहर के पास घूमता नजर आया तेंदुआ, तेंदुए के भय से दहशत में लोग, अब तक छह लोगों पर किया हमला

    शहर के पास घूमता नजर आया तेंदुआ, तेंदुए के भय से दहशत में लोग, अब तक छह लोगों पर किया हमला

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 6, 2024 बस्तर संभाग No Comments3 Mins Read
    Latest News in Kanker
    Latest News in Kanker

    Latest News in Kanker: कांकेर में शहर के नजदीक एक बार फिर तेंदुआ नजर आया है। शहर से सटे ग्राम चनार गांव के पास तेंदुआ सड़क पर घूमता दिखाई दिया। कार सवार कुछ युवकों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

    दरअसल इन दिनों कांकेर वन मंडल क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों में तेंदुआ देखे जाने की खबरें रोजना सामने आ रही है। लगातार विभिन्न इलाकों में तेंदुआ दिखाई देने के बाद वन विभाग उन इलाकों की निगरानी भी कर रहा है। लेकिन यह जंगली जानवर जंगल पहाड़ों में विचरण करते हुए रिहायसी इलाकों तक पहुंचने लगे हैं। बीते कुछ महीनों में तेंदुए के आतंक से जिला दहल उठा है। कांकेर जिले के सरोना वन परिक्षेत्र में तेंदुआ ने अब तक छह से अधिक लोगों पर हमला किया है जिनमें एक बच्चे की मौत की खबर भी सामने आई है, जो कि कांकेर और धमतरी जिले के सरहदी इलाके की थी।

    Read Also-  नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, सुरक्षाबलों ने पांच किलो का आईईडी बरामद कर किया निष्क्रिय

    Latest News in Kanker: इसी तरह सरोना क्षेत्र में ही आंगनबाड़ी जा रही एक बच्ची पर तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया था। इस दौरान बच्ची की बुआ ने बहादुरी दिखाकर बच्ची की जान बचाई थी। खेत मे काम करने के दौरान भी तेंदुआ ने यहां काम कर रहे तीन लोगों पर हमला किया था। दुधावा में तो तेंदुआ ने घर के पास खेल रहे एक छह वर्ष के बच्चे पर ही हमला कर दिया, जिसकी जान एक कुत्ते ने बचाई थी। जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया था बच्चे का उपचार अभी भी जारी है।

    शहर के सटे डूमाली गांव की पहाड़ी में अभी भी पांच तेंदुए डेरा जमाए हुए हैं। जो रोजना पहाड़ी पर नजर भी आते हैं। इनकी तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया में वायरल भी हो रही हैं जो गांव तक पहुंच कर मवेशियों को निशाना बनाने घूम रहे है। विभाग पहाड़ों व अन्य जगहों पर कैमरे लगाकर कर्मचारियों को तैनात कर निगरानी कर रहा है।  ताकि कोई अनहोनी ना हो।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने की तैयारी

    Latest News in Kanker: लेकिन इन सब के बीच अब ग्राम चनार में भी तेंदुआ सड़क पर घूमता हुआ नजर आया है। वीडियो के सामने आने के बाद इलाके के लोगो में दहशत है। ग्रामीणों को डर है कहीं तेंदुआ रिहायसी इलाकों में पहुंचकर हमला ना कर दे। हालांकि सूचना मिलने के बाद विभाग हरकत में आ गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    kanker kanker breaking news kanker latest news kanker news kanker news cg kanker news in hindi kanker today latest news kanker today news latest news latest news in hindi
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    नक्सल अभियानों को लेकर अटकलों से बचें: बस्तर रेंज आईजीपी कार्यालय की अपील

    सुकमा में आधी रात इंसानियत जागी, जंगल से मिले नवजात को बचाया

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.