Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    PM आवास पर सियासी संग्राम तेज: भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार की

    September 11, 2026

    भारत में 15 सितंबर को लॉन्च होगा Moto Buds 2 Fusion

    September 11, 2026

    देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, 5-डे बैंकिंग की मांग पर रायपुर-जगदलपुर में प्रदर्शन

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PM आवास पर सियासी संग्राम तेज: भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती स्वीकार की
    • भारत में 15 सितंबर को लॉन्च होगा Moto Buds 2 Fusion
    • देशभर में बैंक कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल, 5-डे बैंकिंग की मांग पर रायपुर-जगदलपुर में प्रदर्शन
    • सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • ‘वंदे मातरम’ पर कर्नाटक सरकार के निर्णय को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया अलोकतांत्रिक, कहा- यह भारत माता का अपमान
    • आबकारी विभाग ने तीन अफसरों को किया निलंबित, ओवर रेट शराब बेचने और 4409 खाली बोतलें बरामद होने पर हुई कार्रवाई
    • मुख्य सचिव विकासशील ने की जलग्रहण कार्यक्रमों की समीक्षा, गांवों में बढ़ेंगी आजीविका गतिविधियां
    • नवा रायपुर की बढ़ती राष्ट्रीय पहचान और निवेशकों के विश्वास का प्रमाण है नई परियोजना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कबाड़ के तीन गोदामों में पुलिस ने की छापेमारी, 11 वाहन जब्त, दो करोड़ बताई जा रही कबाड़ की कीमत

    कबाड़ के तीन गोदामों में पुलिस ने की छापेमारी, 11 वाहन जब्त, दो करोड़ बताई जा रही कबाड़ की कीमत

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 9, 2024 बिलासपुर संभाग No Comments3 Mins Read
    Latest News in Raigarh
    Latest News in Raigarh

    Latest News in Raigarh: रायगढ़ जिला मुख्यालय में सिटी कोतवाली एवं जूटमिल थाने की पुलिस टीम ने तीन अलग-अलग कबाड़ गोदामों में छापेमारी करते हुए स्क्रैप और आयरन पैलेट लोडेड 11 वाहनो को भी जब्त किया है। पुलिस के द्वारा पकड़े गए कबाड़ की कीमत 2 करोड़ रूपये बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कल शाम कोतवाली थाना एवं जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन कबाड़ गोदामों पर पुलिस ने छापेमारी की है। पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि इन गोदामों में अवैध रूप से स्क्रैप और खनिज पदार्थों का भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर ओड़ीसा रोड गढ़उमरिया, इंदिरा नगर जोगीडीपा, और ग्राम लाखा के कबाड़ गोदामों पर कार्रवाई की गई।

    Read Also-  रेलवे ने भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां की घोषित, नवंबर से शुरू होंगे एग्‍जाम, यहां देखिए डिटेल

    ओडिसा रोड के कबाड़ गोदाम पर छापा  
    Latest News in Raigarh:  जूटमिल पुलिस के साथ अधिकारियों ने ओड़ीसा रोड के ग्राम गढउमरिया स्थित कबाड़ गोदाम में दो प्राइवेट गार्ड मिले। गार्ड ने गोदाम को नाजिम अली का होना बताया। गोदाम परिसर के पास खड़े दो ट्रेलर में स्पंज आयरन (पायलट गोली), दो माजदा वाहन तथा 6 ट्रक (फुल डाला) में विभिन्न प्रकार के स्क्रेप जिसमें तार के टुकड़े, लोहे के कबाड़ लोड मिला। गोदाम में मौजूद व्यक्तियों ने वाहनों में लोड स्क्रैप के संबंध में कोई संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर जूटमिल पुलिस ने 10 वाहनों को मय लगभग 200 टन कबाड के साथ कब्जे में लेकर पुलिस लाइन लाकर खड़ी किया गया है, संबंधित वाहन मालिक को दस्तावेज के साथ तलब किया गया है। वहीं गोदाम के संचालक को नोटिस जारी किया गया है।

    Read Also-  दशहरा-दिवाली से पहले केंद्र सरकार का तोहफा, दिसंबर 2028 तक गरीबों को मिलता रहेगा फ्री अनाज

    इंदिरा नगर जोगीडीपा कबाड़ गोदाम में छापा
    Latest News in Raigarh:  कोतवाली पुलिस ने शहर के भीतर इंदिरा नगर जोगीडीपा स्थित मो0 आरिफ के कबाड़ गोदाम में छापेमारी दौरान मो. आरिफ पिता हुसैन मोहम्मद मौजूद था। गोदाम के पास खड़ी एक पिकअप वाहन में स्क्रैप मिला, वाहन में ड्राइवर पिंटू यादव बैठा था, कबाड़ के संबंध में मोहम्मद आरिफ तथा ड्राइवर पिंटू यादव द्वारा कोई उपयुक्त जवाब नहीं दिए जाने पर पुलिस ने कबाड़ की मय पिकअप वाहन जप्ती की। जप्त अवैध कबाड़ का वजन करीब 1,500 किलो है, गोदाम संचालक मो0 आरिफ एवं वाहन चालक पिंटु यादव पर धारा 35(1)(ई) बीएनएसएस 303 बीएनएस के तहत कार्यवाही किया गया है।

    Read Also-  शिक्षक के तबादले से छात्राओं में रोष, ट्रांसफर रुकवाने धरने पर बैठीं, SDM को सौंपा ज्ञापन

    पूंजीपथरा- लाखा कबाड़ गोदाम में छापा
    कोतवाली पुलिस ने रायगढ़-पूंजीपथरा रोड लाखा स्थित कबाड़ के गोदाम पर छापेमारी की, जहां मौजूद मिले कर्मचारी ने गोदाम को सत्येंद्र विश्वकर्मा का होना बताया, सत्येंद्र विश्वकर्मा फरार है। पुलिस ने गोदाम पर नोटिस चस्पा कर कबाड़ गोदाम से करीब 2 टन 650 किलो कबाड़ की जप्ती की गई।

    जारी किया गया नोटिस
    पुलिस ने दो कबाड़ गोदाम संचालकों को नोटिस जारी कर दस्तावेजों सहित थाने तलब किया गया है। नोटिस के समयावधि में कोई संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होता, तो पुलिस वैधानिक कार्रवाई करेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    latest news raigarh raigarh breaking news raigarh crime news raigarh hindi news raigarh latest news raigarh news raigarh news cg raigarh news in hindi raigarh news today raigarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    चांपा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप; आरक्षक ईश्वरी राठौर निलंबित

    Zudio स्टोर चोरीकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी-सामान समेत बाइक और मोबाइल जब्त

    ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुआ पेट्रोल पंप कर्मचारी, पानी की टंकी में मिली लाश

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां

    खपरगंज बवाल में पुलिस का एक्शन तेज, गिरफ्तार आरोपियों का निकाला जुलूस

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.