Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    July 23, 2026

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    July 23, 2026

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग
    • स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    • 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा
    • डिजिटल सुशासन की राह पर छत्तीसगढ़: सेवा सेतु पर 35 विभागों की 564 सेवाएं, AI और भारतनेट से मिलेगी नई रफ्तार
    • अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » शराब घोटाला मामला: रिमांड खत्म होते ही चैतन्य बघेल कोर्ट में पेश, ED ने रिमांड बढ़ाने की रखी मांग

    शराब घोटाला मामला: रिमांड खत्म होते ही चैतन्य बघेल कोर्ट में पेश, ED ने रिमांड बढ़ाने की रखी मांग

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 22, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    चैतन्य बघेल की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल को रायपुर स्थित विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया। ईडी ने अदालत से चैतन्य की रिमांड अवधि बढ़ाने का आग्रह किया है। इससे पहले ईडी ने 18 जुलाई को चैतन्य को उनके जन्मदिन के दिन भिलाई स्थित आवास से गिरफ्तार किया था और 5 दिन की रिमांड पर लिया गया था, जो 22 जुलाई को समाप्त हो गई। ईडी ने चैतन्य से बीते पांच दिनों तक लगातार पूछताछ की, जिसमें कई अहम खुलासे सामने आए हैं।

    Read Also-  आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों की सख्त जांच, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर चला अभियान

    ईडी का बड़ा खुलासा: 2,500 करोड़ की अवैध कमाई, 16.70 करोड़ चैतन्य को नकद
    ईडी के रायपुर जोनल कार्यालय की ओर से 21 जुलाई को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चैतन्य बघेल को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत गिरफ्तार किया गया है। एजेंसी ने यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत एसीबी/ईओडब्ल्यू रायपुर द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर की है।

    प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इस कथित घोटाले से राज्य के राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा है। ईडी का दावा है कि करीब 2,500 करोड़ रुपये की अवैध कमाई  शराब सिंडिकेट से जुड़े लोगों की जेब में पहुंची।

    ईडी की जांच में यह भी सामने आया कि चैतन्य बघेल को इस घोटाले से 16.70 करोड़ रुपये नकद प्राप्त हुए, जिसे उन्होंने अपनी रियल एस्टेट कंपनियों के जरिए खपत किया। इस धन का उपयोग उनके निर्माण प्रोजेक्ट में नकद भुगतान, बैकडेटेड बैंक एंट्री और ठेकेदारों को भुगतान करने के लिए किया गया।

    Read Also-  अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पोते ने दादा का गला रेतकर की निर्मम हत्या

    फर्जी लेनदेन के जरिए 5 करोड़ की हेराफेरी का आरोप
    ईडी का कहना है कि चैतन्य बघेल ने व्यापारी त्रिलोक सिंह ढिल्लों के साथ मिलकर एक योजना बनाई, जिसके तहत ढिल्लों के कर्मचारियों के नाम पर विठ्ठलपुरम प्रोजेक्ट में फ्लैटों की फर्जी खरीददारी दिखाकर लगभग 5 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त की गई। ईडी के मुताबिक, इस लेनदेन से जुड़े बैंकिंग ट्रेल से यह स्पष्ट है कि ढिल्लों के खातों में शराब सिंडिकेट से भुगतान प्राप्त हुए थे।

    1000 करोड़ रुपये से अधिक के पीओसी को संभालने का आरोप
    जांच एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया है कि चैतन्य बघेल ने शराब घोटाले से जुड़े 1000 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति का संचालन किया और इस राशि को कांग्रेस के तत्कालीन कोषाध्यक्ष को सौंपने के लिए अनवर ढेबर और अन्य के साथ समन्वय किया।

    Read Also-  बस्तर दशहरा का भव्य आगाज़ 24 जुलाई से, दंतेश्वरी मंदिर में पाट जात्रा पूजा के साथ शुरू होगा 75 दिवसीय पर्व

    ईडी के अनुसार, इस अवैध कमाई को बघेल परिवार के करीबी सहयोगियों के माध्यम से आगे निवेश के लिए भी प्रयोग किया गया। इस धनराशि के अंतिम उपयोग और इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच अभी जारी है।

    क्या है मामला?
    छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले में सरकारी अधिकारियों, शराब कारोबारी और राजनेताओं की मिलीभगत से अवैध रूप से हजारों करोड़ रुपये का गबन किया गया। ईडी की कार्रवाई इसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क को उजागर करने के लिए की जा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh liquor case chhattisgarh liquor scam case chhattisgarh liquor scam case news chhattisgarh liquor scam news liquor scam chhattisgarh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू

    10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.