Khabarwaad chirmiri: पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने आई दस महिलाओं से लूटपाट का मामला सामने आया है। लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Read also: ICU में भर्ती बीजेपी सांसद का निधन, कर्नाटक से थे सांसद
मामला चिरमिरी थाना क्षेत्र के गोदरीपारा का हैं। आपको बता दे कि 26 अप्रैल को चिरमिरी में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने हजारों की संख्या में लोग आए हुए थे। कथा सुनने के बाद महिलाएं जैसे ही पंडाल से निकलने लगी, तो उनके साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। जिसकी शिकायत महिलाओं ने थाने में की। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं को पकड़ा है। जिनके पास से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात जब्त किए गए हैं।
आरोपी महिलाओ के खिलाफ लूट का अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।




