Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    एकलव्य विद्यालय की व्यवस्थाओं पर CM साय सख्त, तत्काल समस्याएं दूर करने के दिए निर्देश

    September 8, 2026

    छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पहल, राज्यपाल ने समिति गठन का दिया आश्वासन

    September 8, 2026

    PM सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर, बिजली उपभोक्ता से ‘बिजली दाता’ बने आलम साय

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एकलव्य विद्यालय की व्यवस्थाओं पर CM साय सख्त, तत्काल समस्याएं दूर करने के दिए निर्देश
    • छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की पहल, राज्यपाल ने समिति गठन का दिया आश्वासन
    • PM सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर, बिजली उपभोक्ता से ‘बिजली दाता’ बने आलम साय
    • मेहनत और बिहान का साथ, रानू बनीं ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल
    • लूट की नीयत से रोका, विरोध किया तो चाकू से कर दिए कई वार; नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ में 22 सितंबर से बसों का महाबंद, 12 हजार बसों के थमेंगे पहिए
    • कोर्ट की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए अंतरिम निर्देश
    • सेवानिवृत्त ITS अधिकारी विजय कुमार छबलानी बने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं IT विभाग के OSD
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भाषा की लड़ाई में गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति: भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद निरहुआ ने राज-उद्धव ठाकरे को दी खुली चुनौती, कहा- मैं मराठी नहीं बोलता, किसी में दम हो तो यहां से निकालकर दिखाओ

    भाषा की लड़ाई में गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति: भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद निरहुआ ने राज-उद्धव ठाकरे को दी खुली चुनौती, कहा- मैं मराठी नहीं बोलता, किसी में दम हो तो यहां से निकालकर दिखाओ

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 7, 2025Updated:July 7, 2025 ब्रेकिंग न्यूज No Comments3 Mins Read
    भाषा की लड़ाई में गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति
    भाषा की लड़ाई में गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

    मुंबई। महाराष्ट्र में इन दिनों हिंदी और मराठी भाषा को लेकर छिड़े विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। भोजपुरी फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ ‘निरहुआ’ ने इस मुद्दे पर खुलकर बयान देते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और शिवसेना (यूबीटी) के नेताओं को सीधी चुनौती दे डाली है।

    निरहुआ ने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “मैं मराठी नहीं बोलता। अगर किसी में दम है तो मुझे महाराष्ट्र से निकालकर दिखाए। देश अनेक भाषाओं और संस्कृतियों से बना है और इन्हीं विविधताओं में एकता इसकी पहचान है। इस तरह की गंदी राजनीति नहीं होनी चाहिए।

    Read Also- ठाकरे बंधुओं की ऐतिहासिक एकता से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, निकाय चुनावों में दिखेगा असर

    दरअसल, 20 साल के लंबे समय बाद ठाकरे बंधु उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक मंच पर आए हैं। इस मेल-मिलाप के बाद मराठी भाषा को लेकर सख्ती की मांग ने फिर जोर पकड़ा है। एमएनएस कार्यकर्ता मराठी को लेकर सक्रिय हो गए हैं और गैर-मराठी भाषी लोगों से जबरदस्ती मराठी में बातचीत की मांग कर रहे हैं।

    हाल ही में मीरा रोड के पास स्थित जोधपुर स्वीट्स के मालिक के साथ एमएनएस कार्यकर्ताओं ने सिर्फ इसलिए मारपीट कर दी क्योंकि वह मराठी में बात नहीं कर रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एमएनएस कार्यकर्ता दुकानदार से जबरन मराठी में बोलने के लिए कह रहे हैं। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

    Read Also-  जिसे भूपेश बघेल कह रहे थे छोटा रिचार्ज, उसने कह दी खड्गे को लेकर बड़ी बात

    निरहुआ ने क्या कहा?
    निरहुआ ने मीडिया से बातचीत में कहा, “यह सब घटिया राजनीति है, जो देश को तोड़ने की कोशिश है। देश में भाषाई विविधता को सम्मान देना चाहिए। अगर कोई आदमी पांच भाषाएं सीखना चाहता है तो यह उसका हक है। राजनीति लोगों के कल्याण के लिए होनी चाहिए, न कि उनके शोषण के लिए। मैं किसी भी नेता को खुला चैलेंज देता हूं – मैं मराठी नहीं बोलता, मुझे महाराष्ट्र से निकालकर दिखाओ।”

    निशिकांत दुबे भी उतरे मैदान में
    भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी इस विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एमएनएस को ललकारते हुए कहा, “हिंदी भाषी लोगों को मुंबई में मारने वालों, अगर हिम्मत है तो उर्दू भाषी लोगों को भी मार कर दिखाओ। अपने घर में तो कुत्ता भी शेर होता है।” उन्होंने यह बयान मराठी में भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

    Read Also-  पूर्व मंत्री ने मल्लिकार्जुन खरगे की तुलना डॉ. अंबेडकर से की, सभा से पहले पानी से लबालब हुआ मैदान 

    एमएनएस की सफाई
    इस पूरे विवाद पर एमएनएस पदाधिकारियों का कहना है कि मीरा रोड की घटना दुकानदार के ‘अहंकारी रवैये’ की वजह से हुई। उनका दावा है कि उस समय वे लोग भाषा नीति पर राज्य सरकार द्वारा प्रस्ताव वापस लिए जाने का जश्न मना रहे थे और दुकान से पानी लेने गए थे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    maharashtra news maharashtra news today maharashtra politics maharashtra politics news political news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब

    स्मार्ट मीटर को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का सरकार पर हमला, सीएम साय को पत्र लिखकर सौंपे ‘फर्जीवाड़े’ के दस्तावेज

    झीरम कांड पर गरमाई सियासत, मंत्री लखनलाल देवांगन बोले- ‘अब कांग्रेस के बयानों में कोई दम नहीं’

    ‘जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार’, नाना पटोले ने प्रारूप पर साधा निशाना

    झीरम फैसले पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत बोले- जमीनी आरोपियों तक सीमित रही कार्रवाई, साजिश की जांच बाकी

    11 साल बाद झीरम कांड में आया फैसला, NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को दोषी माना

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.