Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    May 26, 2026

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    May 26, 2026

    1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज

    May 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    • हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
    • 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
    • पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
    • छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन
    • छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
    • एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री
    • बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, May 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » महिंद्रा पेश करेगी स्कॉर्पियो और बोलरो का इलेक्ट्रिक वर्जन, कंपनी ने खुद किया कंफर्म..

    महिंद्रा पेश करेगी स्कॉर्पियो और बोलरो का इलेक्ट्रिक वर्जन, कंपनी ने खुद किया कंफर्म..

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 16, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    महिंद्रा एंड महिंद्रा के पास भारतीय बाजार के लिए एग्रेसिव प्रोडक्ट स्ट्रेटजी है। कंपनी के पास अगले 5-6 सालों में आने SUV और EV सहित कई नए मॉडल बाजार में आने के लिए तैयार हैं। महिंद्रा बोलेरो उन मॉडलों में से एक है जो इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ जेनरेशनल अपडेट के लिए तैयार हैं। जबकि आईसीई मॉडल 2026 तक शोरूम में आएगा, और बोलेरो EV 2030 तक बाजार में आएगी।

    महिंद्रा का फ्यूचर प्लान

    ब्रांड 2030 तक भारतीय बाजार में 7 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश करने के लिए काम कर रहा है. जैसा कि महिंद्रा ने पहले पुष्टि की थी. ऐसी खबरे हैं कि स्कॉर्पियो.ई और बोलेरो में लैडर-फ्रेम चेसिस का उपयोग नहीं किया जाएगा, क्योंकि इस प्लेटफॉर्म के साथ बोर्न-ईवी बनाने में चुनौतियां हैं। इन दो आगामी इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में अधिक जानकारी अभी पता नहीं चल पाई है।

    मौजूदा बोलेरो से कितनी अलग होगी बोलेरो।

    महिंद्रा ने पिछले अगस्त में थार.e कॉन्सेप्ट को बाजार में पेश किया था, जो कि महिंद्रा के INGLO (INdia GLObal) स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म का एक मॉडिफाइड वर्जन था, जिसे P1 कोडनेम दिया गया था. इस प्लेटफॉर्म का व्हीलबेस 2,775 मिमी से 2,975 मिमी के बीच होगा। संभावना है कि इसे इलेक्ट्रिक स्कॉर्पियो और बोलेरो में भी उपयोग किया जाएगा। मौजूदा जनरेशन बोलेरो का व्हीलबेस 2,680 मिमी है, जबकि स्कॉर्पियो N का व्हीलबेस 2,750 मिमी है।

    न्यू जेनरेशन बोलेरो फीचर्स

    नई बोलेरो को कई सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन के साथ भी पेश किया जा सकता है और यह एसयूवी पहले से ज्यादा सुरक्षित होगी, क्योंकि इसमें ड्यूल एयरबैग, व्हीकल रिवर्स पार्किंग सेंसर, ABS के साथ EBD, स्पीड अलर्ट सिस्टम, ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर और सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम के लिए मैनुअल ओवरराइड जैसे फीचर स्टैंडर्ड के तौर पर दिए जा सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो बोलेरो में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर विंडो, रियर एसी वेंट के साथ नई एसी यूनिट, मल्टी-फंक्शनल इंस्ट्रूमेंट कंसोल आदि मिलने की उम्मीद है।

    स्कॉर्पियो ईवी और बोलेरो ईवी का बैटरी पैक

    स्कॉर्पियो ईवी और बोलेरो ईवी का बैटरी पैक और मोटर महिंद्रा की दूसरी इलेक्ट्रिक कारों की तरह ही होगा। महिंद्रा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक थार एसयूवी के कॉन्सेप्ट के मुताबिक इसका फ्रंट मोटर 109hp की पावर और 135Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं इसका रियर मोटर 286bhp की पावर और 535Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। कार ऑल व्हील ड्राइव कैपेसिटी के साथ आएगी।

    Read Also: छत्तीसगढ़ में प्रारंभ होंगे 5 नए महिला थाने, 4 नवीन साइबर थाना की मंजूरी

    महिंद्रा के P1 प्लेटफॉर्म पर बनी इलेक्ट्रिक कारों में 60kWh या 80kWh बैटरी पैक मिल सकता है। पहले वाले की रेंज 325 किलोमीटर तक जा सकती है. वहीं बड़े बैटरी पैक की रेंज एक बार फुल चार्ज करने पर 435 से 450 किलोमीटर तक जा सकती है।हालांकि अपकमिंग स्कॉर्पियो ईवी और इलेक्ट्रिक बोलेरो के बैटरी पैक को लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Mahindra auto
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    “कोर्ट में खुला शराब स्कैम का ब्लूप्रिंट: 3,074 करोड़ के आबकारी घोटाले में चैतन्य बघेल पर आठवां चार्जशीट, सिंडिकेट से निवेश तक पूरी चेन उजागर”

    महादेव सट्टा मामले में ED का सबसे बड़ा एक्शन, 91.82 करोड़ की संपत्ति अटैच

    IPHL की उपलब्धि, स्वास्थ्य प्रणाली की कसौटी: रायपुर प्रयोगशाला ने हासिल किया NQAS प्रमाणन

    नक्सल अभियान के साये में बर्बरता: कांकेर में आदिवासी युवक से अमानवीय मारपीट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.