रायपुर। राजधानी रायपुर में नगर निगम की ओर से गुलमोहर पार्क कॉलोनी में सीवरेज टैंक का निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए गड्ढे खोदे गए हैं, जिसमें तीन बच्चे गिर गए, हादसे में एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेलते खेलते ये हादसा हुआ है।
काम से लौट रहे मजदूरों की सड़क हादसे में मौत, तीन ने मौके पर तोड़ा दम, पुलिस ने जांच की शुरू
जानकारी के मुताबिक, यह गड्ढा निगम की ओर से खोदा गया था, जिसे खुला ही छोड़ दिया गया था. बारिश या पाइपलाइन लीकेज के चलते इसमें पानी भर गया था.
‘ अधिकारियों की इच्छा नहीं चलेगी’…संविदा कर्मचारी को मातृत्व अवकाश का नहीं मिला वेतन, HC ने सुनाया फैसला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चों के खेलने के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वे गहरे गड्ढे में जा गिरे.घटना के बाद पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला. वहीं नगर निगम की लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है. कॉलोनीवासियों ने नारेबाजी कर निगम प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.




