Mausam Update: राजधानी में गर्मी के सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बुधवार को रायपुर और बिलासपुर प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है। यानी राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर भीषण गर्मी पड़ सकती है।
Read Also- रायपुर के वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 13 और 14 मार्च को खेला जाएगा International Masters League 2025 का सेमीफाइनल मैच, देखें रूट मैप
गर्म हवा के कारण पारा सामान्य
Mausam Update: रायपुर में सीजन में सूरज ने पहली बार आग उगली। गर्म हवा के कारण पारा सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक हो गया। जबकि यही तापमान बिलासपुर में सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। आमतौर पर बिलासपुर में रायपुर से औसत तापमान कम रहता है। प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान 1.8 से 5.4 डिग्री से अधिक चल रहा है। पेंड्रारोड अमूमन ठंडा रहता है, लेकिन वहां पारा 37.4 डिग्री पर पहुंच गया है, जो सामान्य से साढ़े 5 डिग्री अधिक है।
Read Also- होली के दिन भी जारी रहेंगी मेकाहारा में इमरजेंसी सेवाएं… मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर अधीक्षक ने दिया आदेश
तापमान 22 डिग्री के आसपास
Mausam Update: वहीं अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री है। यह सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम अफगानिस्तान के आसपास बना हुआ है। इस कारण तापमान बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रह सकता है।




